शी जिनपिंग तीसरी बार चुने गए प्रमुख, माओ के बाद ऐसा करने वाले पहले नेता,भारत के साथ कैसे होंगे रिश्ते !

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 23, 2022, 11:42 AM IST

Xi Jinping Selected Leader of CPC: शी जिनपिंग के तीसरी बार चीन के राष्ट्रपति बनने के साथ ही पार्टी का करीब 30 साल पुराना नियम भी टूट गया है।असल में1980 के बाद से राष्ट्रपति पद के लिए 10 साल के कार्यकाल का नियम बनाया गया था। इसके पहले माओत्से तुंग ने करीब तीन दशक तक चीन पर शासन किया था।

KEY HIGHLIGHTS
  • नया कार्यकाल मिलने के बाद यह संभावना है कि जिनपिंग भी माओ की तरह लंबे समय तक सत्ता में बने रहेंगे।
  • गलवान घाटी में हुए संघर्ष के बाद भारत और चीन के रिश्ते तल्ख बने हुए हैं।
  • फिर से नेता चुने के बाद जिनपिंग ने कहा है कि दुनिया को चीन की और चीन को दुनिया की जरूरत है।

Xi Jinping Selected Leader of CPC: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को रविवार को रिकार्ड तीसरी बार ‘कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना’ का महासचिव चुन लिया गया है। इस फैसले के बाद से जिनपिंग, चीन के राष्ट्रपति पद पर भी बने रहेंगे। पार्टी संस्थापक माओ-त्से-तुंग के बाद जिनपिंग ऐसे पहले चीनी नेता हैं, जो इस पद पर तीसरे कार्यकाल के लिए चुने गए हैं। इसके पहले 69 वर्षीय जिनपिंग को चीन की कम्युनिस्ट पार्टी कांग्रेस के 20वें अधिवेशन में केंद्रीय समिति में फिर से चुन लिया गया था। चीन में महासचिव पद पर चुने जाने वाला व्यक्ति देश का राष्ट्रपति और पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) का कमांडर भी बनता है।

China's President Xi Jinping

फाइल फोटो:शी जिनपिंग को रिकॉर्ड तीसरी बार कार्यकाल

जिनपिंग के वर्चस्व ने बदल दी परंपरा

जिनपिंग के तीसरी बार चीन के राष्ट्रपति बनने के साथ ही पार्टी का करीब 30 साल पुराना नियम भी टूट गया है।असल में1980 के बाद से राष्ट्रपति पद के लिए 10 साल के कार्यकाल का नियम बनाया गया था। अब चूकिं जिनपिंग तीसरी बार अगले 5 वर्ष के लिए चुन लिए गए हैं, तो पुराने नियम को किनारे कर दिया गया है। इसके पहले माओत्से तुंग ने करीब तीन दशक तक चीन पर शासन किया था। नया कार्यकाल मिलने के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि जिनपिंग भी माओ की तरह लंबे समय तक सत्ता में बने रह सकते हैं।

End of Feed