Worlds Longest Train Journey: 142 स्टेशन, 87 शहर पार कर 7 दिन में अपना सफर पूरा करती है ये ट्रेन

दुनिया का सबसे लंबा रेल रूट भारत में नहीं है। एक स्टेशन से दूसरे तक पहुंचने में सबसे ज्यादा समय भी कोई भारतीय रेल नहीं लेती। भारत में सबसे ज्यादा समय विवेक एक्सप्रेस लेती है जो तीन दिन से ज्यादा का समय लेकर अपने गंतव्य तक पहुंचती है। लेकिन जिसकी हम बात कर रहे हैं उसे सफर पूरा करने में 7 दिन लगते हैं।

Worlds Longest Train Journey: अगर आपसे पूछा जाए कि आपका सबसे लंबा ट्रेन का सफर कौन सा था तो आप उसके बारे में सोचकर भी घबरा जाएंगे। क्योंकि भारत में कई ट्रेन रूट ऐसे हैं, जहां तीन-चार दिन में ट्रेन अपने सोर्स स्टेशन से डेस्टिनेशन तक पहुंचती है। कई लोग तीन-चार दिन का सफर करके अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। भारतीय रेलवे का सबसे लंबा रूट (Longest Rail Route in India) भी कन्याकुमारी से डिब्रूगढ़ (Kanyakumari- Dibrugarh) 4,218.6 किमी लंबा है। इस रूट पर ट्रेन को अपना सफर पूरा करने में 74 घंटे से ज्यादा यानी 3 दिन से ज्यादा का समय लगता है। लेकिन हम जिस ट्रेन रूट की बात कर रहे हैं वह दुनिया का सबसे लंबा ट्रेन रूट है। चलिए जानते हैं -

Longest Train route

दुनिया का सबसे लंबा रेल रूट

9 हजार किमी से लंबा रूट

दुनिया का सबसे लंबा रेल रूट भारत के सबसे लंबे रेल रूट से दोगुने से भी ज्यादा लंबा है। इसकी कुल लंबाई 9289 किमी है। इस सफर को पूरा करने में ट्रेन को 166 घंटे यानी करीब 7 दिन का समय लगता है। एक्सप्रेस ट्रेन से भी यह दूरी 144 घंटे यानी 6 दिन में तय हो पाती है। यही नहीं इस रूट पर ट्रेन कुल 8 टाइम जोन को पार करती है।

End of Feed