WhatsApp में खोली पोल तो बिफरी पाकिस्तानी सेना और सरकार, लाहौर में महिला अधिकारी गिरफ्तार

पाकिस्तान में एक महिला सरकारी अधिकारी को शुक्रवार को भारत के साथ सैन्य संघर्ष के बीच व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी सेना और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना करने के लिए गिरफ्तार किया गया है।

Woman Officer Arrested In Pakistan: भारत से जंग पर उतारु पाकिस्तान सरकार और सेना अपने ही देश में घिर गई है। पाकिस्तान के रवैये को लेकर यहां की जनता ही सवाल उठा रही है। लेकिन पाकिस्तानी सेना और उसकी कठपुतली सरकार ऐसी किसी भी आलोचना को सहने के तैयार नहीं है। किसी भी तरह की आलोचना पर लोगों को गिरफ्तार कर लिया जा रहा है। ऐसा ही मामला लाहौर में सामने आया है जहां एक महिला को व्हाट्एप ग्रुप में पाकिस्तानी सेना और सरकार की आलोचना करने पर गिरफ्तार कर लिया गया।

arrest

पाकिस्तान में महिला अधिकारी गिरफ्तार

सेना-सरकार पर उठाए थे सवाल, महिला गिरफ्तार

पाकिस्तान में एक महिला सरकारी अधिकारी को शुक्रवार को भारत के साथ सैन्य संघर्ष के बीच व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी सेना और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना करने के लिए गिरफ्तार किया गया है। प्राथमिकी के अनुसार, राष्ट्रीय साइबर अपराध एजेंसी ने इलेक्ट्रॉनिक अपराध रोकथाम अधिनियम (पीईसीए) की धारा 20, 24, 24 (ए), 26 ए के तहत राष्ट्रीय डेटाबेस पंजीकरण प्राधिकरण की अधिकारी हिना शेख को गिरफ्तार किया है।

End of Feed