दुनिया

हम भारत-पाकिस्तान संघर्ष खत्म करने की कर रहे हैं कोशिशें, ट्रंप चाहते हैं जल्द से जल्द कम हो तनाव, अमेरिका का आया बयान

भारत-पाकिस्तान संघर्ष में मध्यस्थता के अमेरिकी प्रयासों पर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि विदेश मंत्री और एनएसए मार्को रुबियो तनाव खत्म कराने की कोशिशों में लगे हैं।

Image

भारत-पाक संघर्ष पर अमेरिका का बयान

India-Pakistan Conflict: भारत-पाकिस्तान संघर्ष को लेकर अमेरिका की ओर से फिर बयान आया है। अमेरिका ने कहा है कि भारत-पाक संघर्ष खत्म करने की कोशिशें कर रह है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप चाहते हैं जल्द से जल्द दोनों देशों के बीच तनाव कम हो। उन्होंने इस संबंध में मार्क रुबियो की कोशिशों का भी जिक्र किया।

मार्को रुबियो कर रहे कोशिशें

भारत-पाकिस्तान संघर्ष में मध्यस्थता के अमेरिकी प्रयासों पर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा, इसमें विदेश मंत्री और अब हमारे एनएसए मार्को रुबियो भी शामिल हैं। राष्ट्रपति ने कहा है कि वह चाहते हैं कि यह तनाव जल्द से जल्द कम हो जाए। वह समझते हैं कि ये दोनों देश दशकों से एक-दूसरे के साथ मतभेद रखते हैं। हालांकि, उनके दोनों देशों के नेताओं के साथ अच्छे संबंध हैं। विदेश मंत्री मार्को रुबियो दोनों देशों के नेताओं के साथ लगातार संपर्क में हैं और इस संघर्ष को समाप्त करने की कोशिश कर रहे हैं।

अमेरिका का बयान ऐसे वक्त पर आया है जब पाकिस्तान लगातार उकसावे वाली कार्रवाई करते हुए सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन हमले कर रहा है। पाकिस्तान ने लगातार दूसरे दिन जम्मू, सांबा, राजौरी, पठानकोट, कच्छ, फिरोजपुर, कच्छ सहित कई शहरों में अपने ड्रोन भेजे जिन्हें भारतीय एयर डिफेंस ने आसमान में ही मार गिराया।

पाकिस्तान की हिमाकत

बता दें कि बुधवार रात को पाकिस्तानी सेना ने मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल करके अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज को निशाना बनाने का प्रयास किया था। भारत ने 15 भारतीय शहरों पर हमला करने के पाकिस्तान के प्रयासों को विफल करने के लिए बराक-8 मिसाइलों, एस-400 ट्रायम्फ वायु रक्षा प्रणालियों, आकाश सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों और स्वदेशी रूप से विकसित ड्रोन रोधी उपकरणों को तैनात किया है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article