दुनिया

Srilanka: क्रैश होकर झील में गिरा सेना का हेलिकॉप्टर, छह जवानों की मौत

श्रीलंका में शुक्रवार को एक सैन्य हेलीकॉप्टर के जलाशय में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से सशस्त्र बलों के छह कर्मियों की मौत हो गई। इसकी जानकारी देते हुए रक्षा मंत्रालय ने बताया कि श्रीलंका वायुसेना का बेल 212 हेलीकॉप्टर उत्तर मध्य क्षेत्र मदुरु ओया में एक जलाशय में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलिकॉप्टर पासिंग आउट परेड के लिए जा रहा था।

Image

सांकेतिक तस्वीर

Colombo: श्रीलंका के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी कि, शुक्रवार को श्रीलंका सेना का बेल 212 हेलीकॉप्टर पासिंग आउट परेड के लिए मदुरु ओया क्षेत्र में उड़ान भर रहा था। इस अभ्यास के लिए जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश होकर जलाशय में गिर गया। इस हादसे में छह जवानों की मौत हो गई। मृतकों में वायु सेना के दो और विशेष बल के चार सैनिक शामिल हैं।

दुर्घटना के बाद पासिंग आउट परेड को रद्द कर दिया गया और इस हादसे की जांच की कवायद शुरू हो गई। श्रीलंका वायु सेना ने कहा कि दुर्घटना की जांच के लिए नौ सदस्यीय समिति गठित की गई है। जो इस हादसे के कारण की तकनीकी खराबी और मानवीय गलती जैसे पहलुओं जांच करेगी।

सेना और देश के तमाम अधिकारियों ने मृत जवानों को श्रद्धांजलि दी है और परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

जानकारी के लिए बता दें कि पासिंग आउट परेड एक औपचारिक सैन्य परेड होता है, जो कैडेटों के प्रशिक्षण पूरा होने के प्रतीक के रूप में किया जाता है।

(इनपुट-भाषा)

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article