ये कैसी सनक! फ्लाइट में चढ़ने की नहीं मिली इजाजत तो महिला ने कुत्ते को शौचालय में डुबोकर मार डाला

Orlando International Airport: अमेरिका के फ्लोरिडा में एक महिला ने आवश्यक दस्तावेज न होने के कारण उसके कुत्ते को विमान में ले जाने की अनुमति नहीं मिलने पर उसे हवाई अड्डे के शौचालय में डुबोकर मार डाला और फिर अंतरराष्ट्रीय उड़ान में सवार हो गई। पुलिस ने महिला को लेक काउंटी क्षेत्र से बुधवार को गिरफ्तार किया।

Orlando International Airport: अमेरिका के फ्लोरिडा में एक महिला ने आवश्यक दस्तावेज न होने के कारण उसके कुत्ते को विमान में ले जाने की अनुमति नहीं मिलने पर उसे हवाई अड्डे के शौचालय में डुबोकर मार डाला और फिर अंतरराष्ट्रीय उड़ान में सवार हो गई। हालांकि, बाद में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया।

US Airport

अमेरिकी एयरपोर्ट

जमानत पर हुई रिहा

पुलिस ने महिला को लेक काउंटी क्षेत्र से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया और उस पर पशु के साथ क्रूरता का आरोप लगाया गया। बाद में उसे 5,000 अमेरिकी डॉलर की जमानत पर रिहा कर दिया गया। ऑरलैंडो पुलिस विभाग ने हलफनामे में कहा, ‘‘यह कृत्य जानबूझकर किया गया था और इस क्रूरतापूर्ण कदम के कारण पशु की मौत हो गई।’’

End of Feed