दुनिया

गाजा खरीदकर ही मानेंगे ट्रंप? बोले- स्वामित्व के लिए प्रतिबद्ध, उधर नेतन्याहू पर बढ़ा संघर्ष विराम आगे बढ़ाने का दबाव

अमेरिका, फिलिस्तीन विवाद को खत्म करने के लिए गाजा को ही खरीदने की योजना बना रहा है। ट्रंप ने बकायदा इसके लिए प्लान भी पेश कर दिया है। ट्रंप ने कहा कि वो गाजा को खरीदने को लेकर प्रतिबद्ध हैं।

Image

गाजा को खरीदेंगे अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप

Photo : AP

अमेरिका के राष्ट्रपति अब गाजा को खरीदने की तैयारी में हैं। राष्ट्रपति ट्रंप पहले सिर्फ ग्रीनलैंड को खरीदने की बात कह रहे थे, अब वो गाजा को भी अमेरिका के लिए खरीदने की बात करने लगे हैं। ट्रंप ने एक बार फिर से दोहराया है कि वो गाजा को खरीदकर मानेंगे, उनके ऑफर को फिलिस्तीनी नागरिक ठुकरा नहीं पाएंगे। ट्रंप ने कहा कि अरब देश उनसे बातचीत के बाद फलस्तीनियों को अपने यहां लेने पर सहमत हो जाएंगे और उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अगर फलस्तीनियों के पास विकल्प होगा तो वे आसानी से गाजा छोड़ देंगे।

कैसे गाजा खरीदेंगे ट्रंप

ट्रंप ने रविवार को गाजा पट्टी पर नियंत्रण करने की अपनी प्रतिज्ञा दोहराई। उन्होंने ‘एयर फोर्स वन’ विमान में संवाददाताओं से कहा- ‘‘मैं गाजा को खरीदने और उस पर स्वामित्व के लिए प्रतिबद्ध हूं। जहां तक इसके फिर से निर्माण की बात है तो हम पश्चिम एशिया के अन्य देशों को इसके कुछ क्षेत्र निर्माण के लिए दे सकते हैं। अन्य लोग हमारे तत्वावधान में ऐसा कर सकते हैं, लेकिन हम इसे अपने स्वामित्व में लेने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि हमास वापस न लौटे।’’

नेतन्याहू पर बढ़ा संघर्ष विराम को लेकर दवाब

हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों की हालत दयनीय होने संबंधी नए विवरण सामने आने के बाद इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर गाजा के साथ किए गए संघर्ष विराम समझौते को आगे बढ़ाने का दबाव बढ़ गया है। संघर्ष विराम की दूसरे चरण की वार्ता तीन फरवरी से शुरू होनी थी लेकिन इजराइल तथा हमास के बीच कोई खास प्रगति नहीं हुई है, जबकि इजराइली सेनाएं समझौते के तहत रविवार को गाजा गलियारे से हट गई हैं। नेतन्याहू ने वार्ता के लिए एक प्रतिनिधिमंडल कतर भेजा लेकिन इस प्रतिनिधिमंडल में उच्च स्तर के अधिकारी शामिल नहीं थे जिससे ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इस चरण में कोई सफलता नहीं मिलेगी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article