दुनिया

अब सिक्का मुक्त होगा अमेरिका, ट्रंप ने नए सिक्कों को बनाने से ट्रेजरी को रोका, बताया बेकार

अमेरिका ने नए सिक्कों का बनाना अब रोक दिया है। ट्रंप ने अपने आदेश में कहा कि बहुत लंबे समय से अमेरिका ने ऐसे पैसे बनाए हैं जिनकी कीमत हमें 2 सेंट से भी ज्यादा चुकानी पड़ती है। यह बहुत बेकार है! हमे इसे रोकने का आदेश दे रहे हैं।

Image

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Photo : AP

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब अमेरिका को सिक्का से मुक्त करने का फैसला लिया है। ट्रंप ने अमेरिका के ट्रेजरी विभाग को नए सिक्कों को बनाने से रोक दिया है। अब अमेरिका में नए सिक्के नहीं बनेंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने सिक्कों को बेकार बताते हुए यह आदेश दिया है।

क्या बोले ट्रंप

ट्रम्प के नेतृत्व में नई सरकार, लागत में कटौती पर ध्यान केंद्रित कर रही है, शायद यही कारण है कि ट्रंप ने यह आदेश दिया है। इस फैसले को लेकर ट्रंप ने कहा- "बहुत लंबे समय से अमेरिका ने ऐसे पैसे बनाए हैं जिनकी कीमत हमें 2 सेंट से भी ज्यादा चुकानी पड़ती है। यह बहुत बेकार है! मैंने अपने अमेरिकी ट्रेजरी सचिव को नए पैसे बनाने बंद करने का निर्देश दिया है।"

उपभोक्ता वित्तीय संरक्षण ब्यूरो भी बंद

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने उपभोक्ता वित्तीय संरक्षण ब्यूरो (सीएफपीबी) को अपना लगभग सारा काम बंद करने का आदेश दिया है। वित्तीय संकट 2008 के बाद उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए बनाई गई एजेंसी यहां प्रशासन के आदेश के बाद प्रभावी रूप से बंद हो गई है। प्रबंधन एवं बजट कार्यालय के नवनियुक्त निदेशक रसेल वॉट ने शनिवार रात को भेजे एक ईमेल में सीएफपीबी को काम बंद करने का निर्देश दिया। यह एजेंसी तब से रूढ़िवादियों के निशाने पर है, जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 2007 से 2008 के वित्तीय संकट के बाद 2010 के वित्तीय सुधार कानून में इसे शामिल करने का दबाव डाला था। ईमेल में ब्यूरो को ‘सभी पर्यवेक्षण और जांच गतिविधियां बंद करने’ का भी आदेश दिया गया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article