Cyclone Freddy: इस वजह से फ्रेडी को माना जा रहा है सबसे ताकतवर तूफान, एक झटके में ले गया 220 जिंदगियां

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 16, 2023, 04:26 PM IST

विश्व मौसम विज्ञान संगठन के अनुसार, फ्रेडी ने सबसे लंबे समय तक चलने वाले उष्णकटिबंधीय चक्रवात (tropical cyclone) के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। मौजूदा रिकॉर्ड 1994 में 31 दिन तक चले तूफान के नाम था।

Cyclone Freddy: अफ्रीका में इन दिनों फ्रेडी नाम के तूफान ने तबाही मचा रखी है। इस तूफान में अब तक 220 लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि तूफान में एक साथ इतनी मौतें हो गई हों, क्योंकि अलर्ट जारी होने के बाद लोग पहले ही बचाव का इंतजाम कर लेते हैं। लेकिन यह तूफान इतना ताकतवर था कि इसने जानमाल की भारी तबाही मचा दी।

Cyclone Freddy

फ्रेडी ने तबाही मचाई, तूफान के बाद राहत शिविरों में लोग

मलावी, मोजाम्बिक, मेडागास्कर में 220 से अधिक की मौत

फ्रेडी इस सप्ताह के आखिर में दूसरी बार दक्षिणी अफ्रीका के तट से टकराया था, जिससे मलावी, मोजाम्बिक और मेडागास्कर में 220 से अधिक लोगों की मौत हो गई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि महीने भर चलने वाले इस तूफान ने एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा और जल्द दो और रिकॉर्ड तोड़ सकता है। जलवायु परिवर्तन के कारण महासागर गर्म हो रहे हैं, पानी की सतह से निकली उष्मा ऊर्जा के कारण इस तरह के ताकतवर तूफान आ रहे हैं। फ्रेडी के इतना ताकतवर होने के कुछ मुख्य कारण आपको बता रहे हैं।

End of Feed