WHO ने शेख हसीना की बेटी सायमा वाजेद को छुट्टी पर भेजा, फैसले से खुश हुई बांग्लादेश की यूनुस सरकार, कही ये बात

रिपोर्ट्स के अनुसार, बांग्लादेश के भ्रष्टाचार निरोधक आयोग द्वारा धोखाधड़ी, जालसाजी और सत्ता के दुरुपयोग के आरोप में सायमा वाजेद खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद यह कार्रवाई की गई।

WHO Sends Saima Wazed On Leave: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अंतरिम बांग्लादेश सरकार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच शेख हसीना की बेटी, दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की क्षेत्रीय निदेशक, साइमा वाजेद को छुट्टी पर भेज दिया है। एएनआई को दिए जवाब में डब्ल्यूएचओ ने कहा, डब्ल्यूएचओ की क्षेत्रीय निदेशक, दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र (SEARO) साइमा वाजेद फिलहाल छुट्टी पर हैं।

Saima Wajed

WHO ने सायमा वाजेद को छुट्टी पर भेजा ((WHOSEARO/Twitter)

डॉ. कैथरीना बोहेम संभालेंगी पद

डब्ल्यूएचओ ने यह भी कहा कि इस दौरान डॉ. कैथरीना बोहेम प्रभारी अधिकारी के रूप में काम करेंगी। साइमा वाजेद को छुट्टी पर क्यों भेजा गया, इस बारे में आगे पूछे जाने पर डब्ल्यूएचओ ने कहा कि इस समय हमारे पास इस पर और कोई टिप्पणी नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बांग्लादेश के भ्रष्टाचार निरोधक आयोग द्वारा धोखाधड़ी, जालसाजी और सत्ता के दुरुपयोग के आरोप में उनके खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद यह कार्रवाई की गई।

End of Feed