कौन हैं ये जापानी? जो PM मोदी से मिलते ही फर्राटेदार हिंदी में करने लगे बात

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 20, 2023, 06:33 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जापान के हिरोशिमा में हैं। वह जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के न्योते पर हिरोशिमा पहुंचे हैं। खास बात यह है कि इस बिजी शेड्यूल के बीच पीएम मोदी ने प्रसिद्ध जापानी लेखक पद्मश्री डॉक्टर तोमियो मिजोकामी से मुलाकात की है।

पीएम मोदी इस समय जापान में हैं। यहां वो जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पहुंचे हैं। उन्हें जापान के पीएम ने इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया था। यहां शनिवार को पीएम मोदी जापान में भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने वाले कुछ विशिष्ठ जापानी लोगों से मुलाकात की।

जब हिंदी में बात करने लगे जापानी विद्वान

End of Feed