Where is Imran Khan: कौन हैं इमरान के बेटे कासिम खान; राजनीति से कोई वास्ता नहीं, फिर अब क्यों चर्चा में?

इमरान खान के छोटे बेटे कासिम खान ने आरोप लगाया है कि उनके पिता को 845 दिनों से पूरी तरह अलग-थलग रखा गया है। इतना ही नहीं उनके जिंदा होने के भी कोई सबूत नहीं दिए जा रहे हैं। राजनीति से दूर रहने वाले कासिम ने इमरान खान को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

Where is Imran Khan: अदियाला जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की बात इस समय पूरी दुनिया में हो रही है। वे कहां हैं और कैसे हैं...पाकिस्तान सरकार और वहां का जेल प्रशासन इसका जवाब दे नहीं रहा है और बाकी लोग इसका जवाब मांग रहे हैं। इमरान खान की मौत या उनके अदियाला जेल से ट्रांसफर सहित कई तरह की अटकलें और अफवाहें कई दिनों से इंटरनेट पर चल रही हैं। कई पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में उनके साथ 'कुछ गलत' होने का भी दावा किया जा रहा है। उनके परिवार को भी लंबे समय से उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। इस बीच, राजनीति से गायब रहने वाले उनके बेटे कासिम खान ने पाकिस्तान सरकार से अपने पिता इमरान खान के जिंदा होने के सबूत मांगे हैं। जिसके बाद कासिम खान अचानक चर्चा में आ गए हैं। हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है। ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं इमरान खान के बेटे कासिम खान...

kasim khan

इमरान खान के छोटे बेटे कासिम खान। फोटो- x/@Kasim_Khan_1999

सबसे पहले तो जानें कासिम खान के क्या बयान दिया है?

इमरान खान के बेटे कासिम खान ने अपने पिता को लेकर पाकिस्तान सरकार से सवाल किए हैं। उन्होंने उनके जिंदा रहने के सबूत मांगे हैं। इतना ही नहीं, कासिम ने इमरान खान के साथ कुछ भी गलत होने की स्थिति में पीएम शहबाज शरीफ समेत जेल प्रशासन को खुली चुनौती भी दे डाली है। अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट में कासिम खान ने लिखा कि मेरे पिता को गिरफ्तार हुए 845 दिन हो चुके हैं। पिछले छह हफ्तों से उन्हें मौत की सजा वाली कोठरी में बंद किया गया है। अदालत के स्पष्ट आदेश के बाद भी उनकी बहनों को हर मुलाकात से रोक दिया गया है। न कोई फोन कॉल, न कोई मुलाकात, और न ही उनकी जिंदगी की कोई खबर। मैं और मेरा भाई अपने पिता से किसी भी तरह का संपर्क नहीं कर सकते हैं।

End of Feed