ईरान के सबसे ताकतवर अफसर, 'परमाणु समझौते' के सूत्रधार...'फिलॉसोफर-राजनेता' अली लारीजानी? IDF ने किया मौत का दावा

Who Is Ali Larijani: ईरान में एक अहम हस्ती माने जाने वाले ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी ने कई ऊंचे पदों पर लंबे समय तक काम किया है।

इज़राइल के रक्षा मंत्री इज़राइल काट्ज़ ने मंगलवार को एक हमले के दौरान ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी (Ali Larijani) के कथित तौर पर मारे जाने की घोषणा की, लेकिन ईरानी अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। ईरान में एक अहम हस्ती माने जाने वाले लारीजानी ने कई ऊंचे पदों पर लंबे समय तक काम किया है।

Who Is Ali Larijani

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी (फाइल फोटो: canva)

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने मंगलवार (17 मार्च) को दावा किया कि ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी एक रात भर चले हमले में मारे गए। लारीजानी, जो ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव के तौर पर काम करते हैं, देश के नेतृत्व में सबसे शक्तिशाली हस्तियों में से एक माने जाते हैं। हालांकि, उनको लेकर अभी भी भ्रम बना हुआ है, क्योंकि ईरानी अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि नहीं की है। इजरायल डिफेंस फोर्सेज के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एयाल ज़मीर ने भी कहा, 'हमने कल रात ईरान में महत्वपूर्ण सफलताएँ हासिल कीं।'

End of Feed