दुनिया

वो तीन इजराइली लड़कियां, जिन्हें हमास करेगा कैद से आजाद, 2023 में किया गया था अपहरण

हमास की कैद में मौजूद इजराइल बंधकों को अब शांति समझौते के बाद रिहा किया जाने लगा है। हमास ने पहली लिस्ट में तीन इजराइली लड़कियों को रिहा करने का फैसला किया है। इन तीनों के नाम हमास ने जारी कर दिए हैं।

Image

तीन इजराइली बंधकों को रिहा करेगा हमास

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • इजराइल और हमास के बीच शांति समझौता
  • अब कैदियों की हो रही अदलाबदली
  • हमास ने 3 कैदियों के डिटेल जारी किए

हमास ने रविवार को तीन महिला बंधकों के नाम सार्वजनिक किए हैं जिन्हें समझौते के तहत सबसे पहले रिहा किया जाएगा। यह रिहाई गाजा सीजफायर समझौते के पहले चरण का हिस्सा है, जिसमें हमास 33 बंधकों को मुक्त करेगा, और इसके बदले इजरायल सैंकड़ों फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा।

किस-किस को किया जाएगा रिहा

हमास की सशस्त्र शाखा कस्साम ब्रिगेड के प्रवक्ता अबू ओबैदा ने घोषणा की कि 24 वर्षीय रोमी गोनेन, 28 वर्षीय एमिली दमारी और 31 वर्षीय डोरोन श्टनबर खैर को रिहा किया जाएगा। टाइम ऑफ इजरायल के मुताबिक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट में, गोनेन के भाई शाहफ ने लिखा है कि उनकी बहन लिस्ट में शामिल है और यह आधिकारिक है।

कौन हैं वो तीन लड़कियां

रोमी गोनेन, जिन्हें 7 अक्टूबर 2023 को नोवा फेस्टिवल से बंधक बनाया गया था, ने अपनी मां को फोन करके बताया था कि हमलावरों ने उसे गोली मारी थी, जबकि उसके तीन दोस्तों की हत्या कर दी गई थी। एमिली दमारी और डोरोन श्टनबर खैर को भी उसी दिन, 7 अक्टूबर को उनके घरों से किबुत्ज़ केफर अजा से बंधक बना लिया गया था। दमारी और स्टीनब्रेचर - दोनों किबुत्ज में ही रहती थीं - जहां के 37 निवासियों में से 11 लोगों की हत्या कर दी गई और सात लोगों का अपहरण कर उन्हें गाजा ले जाया गया।

हमास के पास कितने बंधक

इजरायल का मानना है कि गाजा में 98 बंधक हैं। माना जाता है कि उनमें से लगभग आधे जीवित हैं। इनमें इजराइली और गैर-इजरायली दोनों शामिल हैं। कुल बंधकों में से 94 को 7 अक्टूबर, 2023 को इजरायल पर हमास के नेतृत्व वाले हमले में पकड़ा गया था और चार को 2014 से गाजा में रखा गया है। हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमला किया, जिसमें करीब 1,200 लोग मारे गए और 251 लोगों को बंधक बनाकर वापस गाजा ले जाया गया। इसके बाद यहूदी राष्ट्र ने हमास के कब्जे वाले गाजा पट्टी पर हमले शुरू कर दिए।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article