UN, ईरान, NATO, ग्रीनलैंड पर क्या बोले ट्रंप, राष्ट्रपति के तौर पर अपनी 1 साल की उपलब्धियों को ऐसे किया पेश

ट्रंप पहले भी कह चुके हैं कि उन्होंने अपने सलाहकारों को निर्देश दिए हैं कि अगर उनकी हत्या के पीछे ईरान का हाथ पाया गया, तो ईरान को पूरी तरह नष्ट कर दिया जाए। वेनेजुएला के बारे में ट्रंप ने कहा, 'हमारा देश वेनेजुएला और ईरान पर हमला करने को लेकर गर्व महसूस करता है। उनकी परमाणु क्षमता को खत्म कर दिया गया है।

Donald Trump one year as president: व्हाइट हाउस में बतौर राष्ट्रपति एक साल पूरा होने के मौके पर डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी उपलब्धियों का बखान किया है। उन्होंने ईरान, वेनेजुएला, ग्रीनलैंड, नाटो, यूएन सहित टैरिफ पर बेबाकी से अपनी राय रखी है। ईरान के बारे में ट्रंप ने कहा है कि 'ईरान यदि उनकी हत्या करता है तो अमेरिका उसे दुनिया के नक्शे से मिटा देगा। 'बोर्ड ऑफ पीस' के बारे में ट्रंप ने कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र का बहुत सम्मान करते हैं लेकिन यह संस्था चुनौतियों, संघर्षों एवं युद्धों का हल ढूंढने में असफल रही है।' ग्रीनलैंड पर फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के जी 7 की बैठक वाले प्रस्ताव पर ट्रंप ने कहा कि वह इस बैठक में शामिल नहीं होंगे। इस बीच, वेनेजुएला के तेल पर नियंत्रण पाने की कोशिश में अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला से जुड़े सातवें प्रतिबंधित टैंकर को जब्त किया है।

Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप।

ईरान ने दी है ट्रंप को धमकी

ट्रंप ने कहा, 'मेरे पास बहुत सख्त निर्देश हैं, अगर मेरे साथ कुछ भी होता है, तो वे उन्हें धरती से मिटा देंगे।' मंगलवार को ईरान ने ट्रंप को चेतावनी दी कि वह देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के खिलाफ कोई कार्रवाई न करें। यह चेतावनी ऐसे समय आई है जब कुछ दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने खामेनेई के लगभग 40 साल पुराने शासन के अंत की बात कही थी। ईरानी सशस्त्र बलों के प्रवक्ता जनरल अबोलफजल शेकर्ची ने कहा, 'ट्रंप यह अच्छी तरह जानते हैं कि अगर हमारे नेता की ओर आक्रामकता का कोई भी हाथ बढ़ाया गया, तो हम न सिर्फ उस हाथ को काट देंगे बल्कि उनकी पूरी दुनिया को आग में झोंक देंगे।'

End of Feed