आखिर क्या चाहता है हमास? मुस्लिम ब्रदरहुड से पुराना नाता, जानें इतिहास

Hamas And Muslim Brotherhood: हमास ने पिछले कुछ वर्षों में इजराइल पर कई हमलों का दावा किया है। क्या आप जानते हैं कि इसका मिस्र के सबसे पुराने और सबसे बड़े इस्लामी संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड से क्या नाता है? हमास गाजा पट्टी को नियंत्रित करता है जो लगभग 20 लाख फिलिस्तीनियों का घर है। आपको मुस्लिम ब्रदरहुड का इतिहास बताते हैं।

Israel War News: मिस्र के सबसे पुराने और सबसे बड़े इस्लामी संगठन के तौर पर पहचान बनाने वाले मुस्लिम ब्रदरहुड से हमास का सीधा कनेक्शन है। इस मुस्लिम ब्रदरहुड संगठन को इख्वान अल- मुस्लमीन के नाम से भी जाना जाता है। जिसकी स्थापना मिस्र में हसन अल-बन्ना ने वर्ष 1928 (1920 के दशक) में की थी। हमास सैन्य शाखा वाला एक इस्लामी संगठन है, जो 1987 में वजूद में आया था।

Hamas History

हमास ने पिछले कुछ वर्षों में इजराइल पर कई हमलों का दावा किया।

हमास के चलते ब्रदरहुड के अमेरिका से बिगड़े रिश्ते

हमास इन दिनों इजराइल पर हमले को लेकर सुर्खियों में है, ये मुस्लिम ब्रदरहुड से निकला था, जो एक सुन्नी इस्लामवादी समूह है। दरअसल, मुस्लिम ब्रदरहुड का नाता कट्टरपंथी फिलिस्तीनी संगठन हमास और लेबनान स्थित शिया चरमपंथी संगठन हिज़्बुल्लाह से भी है। कहा जाता है कि यही सबसे बड़ी वजह है कि अमेरिका के साथ ब्रदरहुड के रिश्ते बेहद खराब रहे हैं।

End of Feed