कहीं ससुर निकला हत्यारा तो कहीं पति...पाकिस्तान में करो-करी के नाम पर सिलसिलेवार हत्या, 3 दिन में 8 मर्डर

पाकिस्तान में ऑनर किलिंग के नाम पर महिलाओं का मारा जाना जारी है। हर साल दर्जनों महिलाओं को उनके अपने ही पति, भाई, जीजा, ससुर द्वारा मार दिया जाता है। करो-करी परंपरा के नाम पर ऐसी हत्याएं हो रही हैं।

पाकिस्तान में करो-करी नाम की पुरानी परंपरा में महिलाओं की खुलआम जान ली जा रही है। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में 3 दिन में 8 मर्डर हो चुका है। इन हत्याओं में कई सुसर हत्यारा निकल रहा है तो कहीं पति। इन हत्याओं को समाज का भी सपोर्ट मिल रहा है। अधिकार समूहों और सख्त कानूनों के अभियानों के बावजूद, ऐसी हत्याएं अक्सर भाग जाने, विवाहेतर पुरुषों के साथ दोस्ती करने या महिला शील पर धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों के अन्य उल्लंघन जैसे कथित अपराधों के लिए की जाती हैं।

End of Feed