Iran War: पूरी तरह युद्ध रोकने के लिए ईरान की क्या हैं 10 मांगें? होर्मुज पर ट्रंप की 'डेडलाइन' भी आज हो रही समाप्त

Iran's 10 point proposal : रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इससे पहले युद्ध खत्म कराने के लिए पाकिस्तान की मध्यस्थता के माध्यम से एक प्रस्ताव तैयार किया गया था, जिसे ईरान ने खारिज कर दिया।

Iran War : ईरान ने सोमवार को अमेरिका के सीजफायर के प्रस्ताव को खारिज कर दिया और युद्ध खत्म करने के लिए अपने 10 प्वाइंट प्लान को आगे बढ़ाया। ईरान ने कहा कि अमेरिका यदि उसके इस प्रस्ताव को मानता है तो इलाके में हमेशा के लिए लड़ाई बंद हो जाएगी। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ एक सीजफायर प्रस्ताव 'बहुत महत्वपूर्ण चरण' में है लेकिन उन्होंने कहा कि संघर्ष खत्म करने के लिए इतना काफी नहीं है। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के पांच सप्ताह से ज्यादा का वक्त हो चुका है। अब ट्रंप ने डील के लिए ईरान को मंगलवार रात आठ बजे तक का समय दिया है। डील नहीं होने पर ट्रंप ने ईरान के बिजली संयंत्रों को पूरी तरह बर्बाद करने की धमकी दी है।

End of Feed