Kinshasa Fire: किंशासा शादी हादसा: मध्य अफ्रीका के सबसे बड़े शहर में आग का तांडव, 22 की मौत

Congro Wedding Fire: कई शवों और झुलसे हुए लोगों को सड़क किनारे लिटाया गया ताकि उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया जा सके। देश के उप-प्रधानमंत्री और गृह मंत्री जैक्वेमिन शबानी ने शनिवार सुबह घटनास्थल का दौरा किया और इसे देश के लिए एक बड़ा त्रासदी करार दिया।

Congro Wedding Fire: कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DR Congo) की राजधानी किंशासा के लिंगवाला इलाके में शुक्रवार की रात एक शादी समारोह के दौरान भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। यह हादसा उत्तरी किंशासा स्थित एक बहुमंजिला इमारत में हुआ, जहाँ शादी की पार्टी चल रही थी। आग की लपटें तेजी से फैलीं और तंग गलियारों व संकरे रास्तों के कारण अंदर मौजूद लोग समय पर बाहर नहीं निकल सके। भगदड़ जैसी स्थिति बनने से राहत और बचाव कार्य में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।

congo fire

कांगो में शादी समारोह में लगी आग, 22 की मौत

शुक्रवार देर रात शुरू हुई यह आग शनिवार (5 सितंबर) सुबह तक सुलगती रही। हादसा लिंगवाला नगर पालिका के एक भवन में हुआ। लिंगवाला के मेयर नोर्बर्ट मुशिंगा ने बताया कि फिलहाल 22 मौतों की पुष्टि हुई है, लेकिन गंभीर रूप से घायलों की स्थिति को देखते हुए मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और मेहमानों ने मिलकर घायलों को बचाने की कोशिश की। कई शवों और झुलसे हुए लोगों को सड़क किनारे लिटाया गया ताकि उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया जा सके। देश के उप-प्रधानमंत्री और गृह मंत्री जैक्वेमिन शबानी (Jacquemin Shabani) ने शनिवार सुबह घटनास्थल का दौरा किया और इसे देश के लिए एक बड़ा त्रासदी करार दिया।

End of Feed