दुनिया

'यूक्रेनी सैनिकों की बख्श दें जान'; ट्रंप ने पुतिन से की अपील, बैठक को लेकर दिया अहम अपडेट

Russia Ukraine War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ सार्थक बातचीत की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बीते दिनों पुतिन के साथ हमारी बहुत अच्छी चर्चा हुई और इस बात की बहुत ज्यादा संभावना है कि यह भयानक खूनी संग्राम आखिरकार समाप्त हो सकता है।

Image

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (बाएं) और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (दाएं)

Photo : AP

Russia Ukraine War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस और यूक्रेन के बीच तीन साल से चल रहे युद्ध को जल्द से जल्द समाप्त करने के पक्ष में खड़े हैं। इसी के चलते उन्होंने यूक्रेन पर रूस के साथ बातचीत के लिए दबाव बनाने की भी कोशिश की और अब ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ सार्थक बातचीत की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बीते दिनों पुतिन के साथ हमारी बहुत अच्छी चर्चा हुई और इस बात की बहुत ज्यादा संभावना है कि यह भयानक खूनी संग्राम आखिरकार समाप्त हो सकता है।

ट्रंप ने क्या कुछ कहा?

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रूथ' पर एक पोस्ट में कहा, ''बीते दिनों रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हमारी सार्थक चर्चा हुई और इस बात की प्रबल संभावना है कि यह भयानक और खूनी संग्राम आखिरकार समाप्त हो सकता है।''

उन्होंने कहा कि इस समय हजारों यूक्रेनी सैनिक पूरी तरह से रूसी सेना से घिरे हुए हैं और बहुत खराब और कमजोर स्थिति में हैं। मैंने राष्ट्रपति पुतिन से अनुरोध किया है कि उनकी जान बख्श दी जाए। यह एक भयानक नरसंहार होगा और ऐसा नरसंहार द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से अब तक नहीं देखा गया है।

युद्धविराम का प्रस्ताव

इससे पहले ट्रंप ने रूस के यूक्रेन में 30 दिनों के युद्धविराम वाले प्रस्ताव को आशाजनक बताया था। हालांकि, प्रस्ताव को अपूर्ण भी कहा था। दरअसल, पुतिन ने कहा था कि वह यूक्रेन में 30 दिन के युद्धविराम से जुड़े अमेरिकी प्रस्ताव से सैद्धांतिक रूप में सहमत हैं, लेकिन इसकी शर्तों पर काम करने की जरूरत है और उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इससे स्थायी शांति बहाल होगी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article