अमेरिका में भारतीय राजदूत विजय क्वात्रा बोले - हम आतंकियों के खिलाफ युद्ध लड़ रहे हैं

भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद लगातार बढ़ते जा रहा है। भारत ने आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई की, जिसके बाद बौखलाए पाकिस्तान ने भारत पर मिसाइल से हमला करने की कोशिश की। हालांकि, भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने उसके हमले को नाकाम कर दिया। इस बीच अमेरिका में भारतीय राजदूत का कहना है कि हम आतंक के खिलाफ युद्ध में हैं।

न्यूयॉर्क : पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकवादी ठिकानों पर भारत के Operation Sindoor के तहत एयर स्ट्राइक के बाद दोनों देशों में टेंशन का माहौल है। पाकिस्तान की तरफ से भारत के शहरों को निशाना बनाकर मिसाइलें दागी गई हैं, जिन्हें भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया। भारत और पाकिस्तान की तरफ से तमाम नेता बयान दे रहे हैं। लेकिन अब तक दोनों देशों के बीच बढ़ती टेंशन को युद्ध का नाम नहीं दिया गया है।

Indian Ambassador to US Vinay Kwatra

अमेरिका में भारतीय राजदूत विजय क्वात्रा

इस बीच अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि भारत आतंकवादियों के खिलाफ युद्ध लड़ रहा है। भारत पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को न्याय दिलाकर रहेगा।

End of Feed