दुनिया

US Plane Crash: अमेरिका में कैसे हुआ विमान हादसा? ट्रंप बोले- रोकी जानी चाहिए थी दुर्घटना

US Plane Crash: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन के पास रोनाल्ड रीगन एयरपोर्ट पर उतरते समय एक यात्री विमान और सैन्य हेलीकॉप्टर के बीच हुए टकराव को रोका जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि विमान एयरपोर्ट के लिए एकदम सही और नियमित लाइन पर था। बता दें कि दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में 60 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे। हालांकि, हताहतों की सटीक संख्या की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।

Image

अमेरिका विमान टकराव

Photo : AP

US Plane Crash: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन के पास रोनाल्ड रीगन एयरपोर्ट पर उतरते समय एक यात्री विमान और सैन्य हेलीकॉप्टर के बीच हुए टकराव को रोका जाना चाहिए था। बता दें कि दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में 60 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे। हालांकि, हताहतों की सटीक संख्या की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।

ट्रंप ने क्या कुछ कहा?

ट्रंप ने यात्री विमान और सैन्य हेलीकॉप्टर के बीच हुए टकराव की जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने पूछा कि कंट्रोल टॉवर ने हेलीकॉप्टर से यह पूछने कि बजाय कि क्या उन्होंने विमान को देखा है, यह क्यों नहीं बताया कि उसे क्या करना है।

उन्होंने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में कहा कि विमान एयरपोर्ट के लिए एकदम सही और नियमित लाइन पर था। हेलीकॉप्टर लंबे समय तक सीधे एयरपोर्ट की ओर जा रहा था। रात एकदम साफ थी और विमान की लाइटें जल रही थीं, फिर भी हेलीकॉप्टर ऊपर या नीचे क्यों नहीं गया या मुड़ा क्यों नहीं?

उन्होंने पूछा कि कंट्रोल टॉवर ने हेलीकॉप्टर से यह पूछने कि बजाय कि क्या उन्होंने विमान को देखा है, यह क्यों नहीं बताया कि उसे क्या करना है। यह बहुत भयावह स्थिति है और ऐसा लगता है कि इसे रोका जाना चाहिए था। यह अच्छा नहीं है!!!

कब हुआ विमान हादसा

संघीय विमानन प्रशासन (FAA) ने बताया कि हादसा स्थानीय समयानुसार रात लगभग 9 बजे तब हुआ जब कंसास के विचिटा से उड़ान भरने वाला एक यात्री विमान एयरपोर्ट के रनवे पर पहुंचते समय एक सैन्य 'ब्लैकहॉक' हेलीकॉप्टर से टकरा गया।

America Plane Collission

अमेरिका में विमान हादसा

विमान के रेडियो ट्रांसपोंडर से मिले डेटा के अनुसार, अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान संख्या 5342 लगभग 400 फुट की ऊंचाई से करीब 140 मील प्रति घंटे की रफ्तार से एयरपोर्ट की ओर आ रही थी, तभी पोटोमैक नदी के ऊपर इसकी ऊंचाई तेजी से कम हो गई।

कैसे टकराया विमान?

विमान के लैंड होने से कुछ मिनट पहले 'हवाई यातायात नियंत्रकों' ने उससे पूछा कि क्या वह रीगन एयरपोर्ट के अपेक्षाकृत छोटे रनवे 33 पर उतर सकता है जिसके बाद विमान चालकों ने कहा कि वे ऐसा कर सकते हैं। इसके बाद नियंत्रकों ने विमान को रनवे 33 पर उतरने की अनुमति दे दी।

उड़ानों पर नजर रखने वाली साइट के मुताबिक, यात्री विमान ने नए रनवे पर जाने के लिए अपना रास्ता बदला। दुर्घटना से 30 सेकंड से भी कम समय पहले एक हवाई यातायात नियंत्रक ने हेलीकॉप्टर से पूछा कि क्या उसे विमान आता दिखाई दे रहा है। नियंत्रक ने कुछ ही क्षणों बाद हेलीकॉप्टर को एक और रेडियो कॉल करके कहा, ''पीएटी 25, सीआरजे के पीछे से गुजरे।'' उसके चंद सेकंड बाद दोनों विमान टकरा गए। हालांकि, अभी यह बता पाना काफी कठिन है कि हादसा किस वजह से हुआ।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article