मुझे चिंता नहीं थी, मैं देखना चाहता था कि क्या हो रहा है...गोलीबारी के बाद बड़बोले ट्रंप का बयान

White House Shooting: गोलीबारी की आवाज सुनने के बाद संभावित चोटों को लेकर कितनी चिंता थी, यह पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा, मुझे चिंता नहीं थी। मैं जिंदगी समझता हूं। हम एक अजीब दुनिया में जी रहे हैं।

Trump On White House Shooting: शनिवार रात व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन के रात्रिभोज के दौरान हुई गोलीबारी को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि जब एक बंदूकधारी ने होटल में गोलीबारी की, तो सीक्रेट सर्विस एजेंटों द्वारा उन्हें वहां से निकाले जाने के बाद वे खुद देखना चाहते थे कि क्या हो रहा है। सीबीएस के '60 मिनट्स' को दिए एक साक्षात्कार में ट्रंप ने वॉशिंगटन हिल्टन होटल में गोलीबारी के बाद मची अफरा-तफरी के बारे में बताया। यह होटल बेसमेंट में स्थित बॉलरूम से ठीक ऊपर वाली मंजिल पर है, जहां वार्षिक रात्रिभोज आयोजित किया जा रहा था।

End of Feed