इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट: आसमान में 3000 मीटर तक फैली राख, 26 पर्वतारोही लापता, 11 के मिले लाश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 4, 2023, 09:14 AM IST

Volcanic Eruption In Indonesia: इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट हुआ। जिससे आसमान में 3000 मीटर तक राख की परत फैल गई। इस हादसे में 26 लोग लापता हो गए। बचावकर्मियों ने पर्वतारोहियों के 11 शव बरामद किए।

Volcanic Eruption In Indonesia: इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट हुआ। उसके बाद लापता हुए 26 लोगों की तलाश कर रहे इंडोनेशियाई बचावकर्मियों ने पर्वतारोहियों के 11 शव बरामद किए। एक स्थानीय बचाव अधिकारी ने सोमवार को एएफपी को बताया कि पश्चिमी इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने के बाद कम से कम 11 यात्री मृत पाए गए हैं। सुमात्रा द्वीप पर 2,891 मीटर (9,484 फीट) की ऊंचाई वाला माउंट मारापी रविवार को फट गया। जिससे आसमान में 3000 मीटर तक राख की परत फैल गई। पदांग सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी के प्रमुख अब्दुल मलिक ने विस्फोट के एक दिन बाद बोलते हुए कहा कि ऐसे 26 लोग हैं जिन्हें निकाला नहीं गया है। हमने उनमें से 14 को ढूंढ लिया है, तीन जीवित पाए गए और 11 मृत पाए गए। उन्होंने कहा कि शनिवार से लेकर अब तक पहाड़ पर कुल 75 पैदल यात्री थे, जिनका पता लगाने की कोशिश बचावकर्मी कर रहे हैं।

volcanic eruptions

इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट के चपेट में से कई लोगों की मौत (तस्वीर-रॉयटर्स)

उन्होंने कहा कि 12 अभी भी लापता हैं और 49 लोग नीचे आ गए हैं। जिनमें से कुछ को अस्पताल ले जाया गया है। पश्चिम सुमात्रा की प्राकृतिक संसाधन संरक्षण एजेंसी ने कहा कि बचाव दल पर्वतारोहियों को सुरक्षित नीचे लाने में मदद के लिए रात भर काम कर रहे थे। पश्चिम सुमात्रा आपदा न्यूनीकरण एजेंसी के प्रमुख रूडी रिनाल्डी ने एएफपी को बताया कि बचाए गए कुछ पैदल यात्री चिकित्सा उपचार प्राप्त कर रहे हैं।

End of Feed