Putin India Visit: पुतिन फिर आ रहे भारत, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा, पीएम मोदी से होगी मुलाकात

Putin India Visit: पुतिन ने आखिरी बार 4 और 5 दिसंबर 2025 को भारत का दौरा किया था, जब उन्होंने नई दिल्ली में आयोजित 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक की थी।

Vladimir Putin To Visit India: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस साल सितंबर में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत आ रहे हैं। रॉयटर्स ने क्रेमलिन के हवाले से यह जानकारी दी है। ब्रिक्स की आगामी बैठक ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के अंतरराष्ट्रीय गठबंधन का 18वां सम्मेलन होगा। इन देशों के अलावा, अन्य देश भी पर्यवेक्षक और नए सदस्य के रूप में इस अंतरराष्ट्रीय समूह का हिस्सा हैं। शिखर सम्मेलन में व्यापार, भू-राजनीतिक मुद्दों, वैश्विक शासन और आर्थिक सहयोग पर ध्यान केंद्रित किए जाने की उम्मीद है, क्योंकि खाड़ी और मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर उत्पन्न व्यवधान से देशों को नई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, विशेष रूप से तेल और गैस सहित अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में दिक्कतें आ रही हैं।

End of Feed