दुनिया

अमेरिका के लॉन्ग आइलैंड के पार्क में गोलीबारी से हड़कंप, कई लोगों को गोली लगने की आशंका

Long Island Shooting: न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड स्थित आइजनहावर पार्क में गोलीबारी की घटना सामने आई है। कई लोगों को गोली लगने की सूचना है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

Image

हेम्पस्टेड टर्नपाइक के पास फायरिंग (Photo: AI Generated)

Long Island Shooting: अमेरिका स्थित न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड में स्थित आइजनहावर पार्क में बुधवार रात गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के मुताबिक, रात करीब 8:30 बजे हेम्पस्टेड टर्नपाइक (eisenhower park incident) और मेरिक एवेन्यू के पास अचानक गोलियां चलने की आवाज सुनी गई। नासाउ काउंटी पुलिस विभाग के अनुसार, इस घटना में कई लोगों को गोली लगने की आशंका है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि कुल कितने लोग घायल हुए हैं और उनकी हालत कैसी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंच गईं और इलाके को घेर लिया गया। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस हर पहलू से घटना को समझने की कोशिश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, और जानकारी सामने लाई जाएगी। अभी तक किसी संदिग्ध या हमलावर के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इस बीच, लोगों को सतर्क रहने और अफवाहों से बचने की सलाह दी गई है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आगे की अपडेट का इंतजार किया जा रहा है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article