पुतिन ने कोविड-19 महामारी से की अमेरिका-ईरान युद्ध की तुलना, कहा- होगे गंभीर परिणाम

रॉयटर्स के अनुसार पुतिन ने मॉस्को में व्यापारिक नेताओं से कहा, मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के परिणामों का सटीक अनुमान लगाना अभी भी मुश्किल है। पुतिन ने आगे कहा कि संघर्ष के परिणामों का अनुमान लगाना कठिन है, और संघर्ष में शामिल लोग भी खुद कुछ अनुमान नहीं लगा सकते।

Vladimir Putin on Iran War: पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध से उत्पन्न वैश्विक उथल-पुथल के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के परिणाम छह साल पहले की कोविड-19 महामारी के समान हैं। पुतिन के अनुसार, यह संघर्ष अंतरराष्ट्रीय रसद, उत्पादन और सप्लाई चेन को भारी नुकसान पहुंचा रहा है। रूसी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि अमेरिका-ईरान युद्ध हाइड्रोकार्बन, धातु और उर्वरक कंपनियों पर भी भारी दबाव डाल रहा है।

Vladimir Putin

पुतिन ने ईरान-अमेरिका युद्ध की तुलना कोविड-19 से की

संघर्ष में शामिल लोग भी अनुमान नहीं लगा सकते

रॉयटर्स के अनुसार पुतिन ने मॉस्को में व्यापारिक नेताओं से कहा, मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के परिणामों का सटीक अनुमान लगाना अभी भी मुश्किल है। पुतिन ने आगे कहा कि संघर्ष के परिणामों का अनुमान लगाना कठिन है, और संघर्ष में शामिल लोग भी खुद कुछ अनुमान नहीं लगा सकते। मुझे लगता है कि जो लोग संघर्ष में शामिल हैं, वे खुद कुछ भी अनुमान नहीं लगा सकते, लेकिन हमारे लिए तो यह और भी मुश्किल है।

End of Feed