दुनिया

अजरबैजान प्लेन क्रैश के बाद पुतिन ने क्यों मांगी माफी? 38 लोगों ने गंवाई थी अपनी जान

Kazakhstan Plane Crash: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कजाकिस्तान में एक अजरबैजानी विमान हादसे की त्रासदपूर्ण घटना के लिए शनिवार को अजरबैजान के राष्ट्रपति से माफी मांगी। शनिवार को एक आधिकारिक बयान में रूसी राष्ट्रपति कार्यालय 'क्रेमलिन' ने कहा कि बुधवार को यूक्रेनी ड्रोन हमले के कारण ग्रोज्नी के निकट वायु रक्षा प्रणालियों ने गोलीबारी की।

Image

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

Photo : AP

Kazakhstan Plane Crash: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने कजाकिस्तान में एक अजरबैजानी विमान हादसे की त्रासदपूर्ण घटना के लिए शनिवार को अजरबैजान के राष्ट्रपति से माफी मांगी। इस दुर्घटना में 38 लोगों की मौत हो गई थी।

क्या है पूरा मामला?

विमान ने बुधवार को अजरबैजान की राजधानी बाकू से चेचन्या की राजधानी ग्रोजनी के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ देर बाद इसका मार्ग परिवर्तित कर दिया गया और कजाकिस्तान में उतरने का प्रयास करते हुए विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में 38 लोगों की मौत हो गई और 29 लोग घायल हो गए।

रूसी वायु रक्षा प्रणाली ने की गोलीबारी

शनिवार को एक आधिकारिक बयान में रूसी राष्ट्रपति कार्यालय 'क्रेमलिन' ने कहा कि बुधवार को यूक्रेनी ड्रोन हमले के कारण ग्रोज्नी के निकट वायु रक्षा प्रणालियों ने गोलीबारी की। हालांकि, यह कहने से परहेज किया कि विमान रूसी वायु रक्षा प्रणाली की गोलीबारी का निशाना बना।

क्रेमलिन ने रूस के राष्ट्रपति और अजरबैजान के राष्ट्रपति के बीच फोन पर हुई वार्ता के विवरण का हवाला देते हुए बताया कि पुतिन ने अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव से इस तथ्य के लिए माफी मांगी कि यह दुखद घटना रूसी हवाई क्षेत्र में हुई।

कहां क्रैश हुआ था विमान?

गौरतलब है कि कजाखस्तान में अकताऊ शहर के निकट अजरबैजान एयरलाइंस का एम्ब्रेयर ईआरजे-190 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बकौल रिपोर्ट, एम्ब्रेयर ईआरजे-190 विमान रूस के उस क्षेत्र से डायवर्ट होने के बाद गिरा था जहां मास्को ने हाल के महीनों में यूक्रेनी ड्रोन हमलों के खिलाफ वायु रक्षा प्रणालियों का इस्तेमाल किया है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article