भारत में नवनियुक्त अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने ली शपथ, ट्रंप ने भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने का दिया संदेश

गोर के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान, ट्रंप ने कहा कि वह गोर को नई दिल्ली के साथ रणनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा संबंधों को और मजबूत करने के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अमेरिका के शानदार संबंधों को और गहरा करने का दायित्व सौंप रहे हैं।

भारत में नवनियुक्त अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को कार्यभार संभालते ही भारत से बेहतर संबंधों की उम्मीद जताई और इस अवसर के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आभार व्यक्त किया। X पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, भारत में नए अमेरिकी राजदूत बनने के लिए मैं बहुत उत्सुक हूं। धन्यवाद @POTUS @realDonaldTrump! मैं इस अवसर के लिए बहुत आभारी हूं और आपने मुझ पर जो विश्वास दिखाया है, उसका सम्मान करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

Gore and Trump

स्रजियो गोर के साथ डोनाल्ड ट्रंप

गोर के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ट्रंप ने क्या कहा

मंगलवार (स्थानीय समय) को गोर के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान, ट्रंप ने कहा कि वह गोर को नई दिल्ली के साथ रणनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा संबंधों को और मजबूत करने के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अमेरिका के शानदार संबंधों को और गहरा करने का दायित्व सौंप रहे हैं। मैं सर्जियो पर भरोसा करता हूं कि वह हमारे देश के सबसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय संबंधों में से एक, और वह है भारत गणराज्य के साथ रणनीतिक साझेदारी को मज़बूत करने में मदद करेंगे। यह बहुत बड़ी बात है।

End of Feed