CENTCOM : ईरान पर भारी पड़ने लगी US की नाकेबंदी, अमेरिकी युद्धपोत ने तेहरान के जहाज को U-Turn लेने पर किया मजबूर

CENTCOM : X पर अपने एक पोस्ट में CENTCOM ने कहा कि 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बंदर अब्बास बंदरगाह से निकलने के बाद ईरान का ध्वज वाला एक मालवाहक जहाज ने अमेरिकी नाकेबंदी से बच निकलने की कोशिश की।

US naval blockade : अमेरिका के सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बुधवार (स्थानीय समयानुसार) को कहा कि उसके विध्वंसक यूएसएस स्प्रुएंस ने ईरान का झंडा लगे एक मालवाहक जहाज को वापस जाने के लिए मजबूर कर दिया। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान की नाकेबंदी की दिशा में अमेरिका की यह ताजा कार्रवाई है जिसमें ईरानी जहाज को वापस भेजा गया है। X पर अपने एक पोस्ट में CENTCOM ने कहा कि इस मालवाहक जहाज ने नाकेबंदी एवं प्रतिबंधों से बचकर आगे निकलने की कोशिश की लेकिन उसके प्रयास को नाकाम कर दिया गया। बता दें कि होर्मुज से ईरानी जहाजों की आवाजाही रोकने के लिए अमेरिका ने इस सप्ताह की शुरुआत में नाकेबंदी लगाई।

विध्वंसक स्प्रुएंस ने ईरानी जहाज को रोका

X पर अपने एक पोस्ट में CENTCOM ने कहा कि 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बंदर अब्बास बंदरगाह से निकलने के बाद ईरान का ध्वज वाला एक मालवाहक जहाज ने अमेरिकी नाकेबंदी से बच निकलने की कोशिश की। यह जहाज ईरान के तट से होकर निकल रहा था। तभी गाइडेड मिसाइल विध्वंसक स्प्रुएंस ने आगे बढ़ने से सफलतापूर्वक रोक दिया और अब यह मालवाहक जहाज वापस ईरान जा रहा है।'

End of Feed