USA: अमेरिकी संसद में नेतन्याहू के संबोधन का कई सांसदों ने बहिष्कार किया, वाशिंगटन में हुआ जमकर विरोध

Benjamin Netanyahu: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बुधवार को अमेरिकी संसद के जॉइंट सेशन को संबोधित किया। नेतन्याहू ने करीब एक घंटे तक संबोधन दिया। इस दौरान उन्होंने ईरान पर ही बात की। उन्होंने ईरान को अमेरिका और इजराइल का सबसे बड़ा दुश्मन बताया।

KEY HIGHLIGHTS
  • इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बुधवार को अमेरिकी संसद के जॉइंट सेशन को किया संबोधित
  • नेतन्याहू ने ईरान को अमेरिका और इजराइल का बताया सबसे बड़ा दुश्मन
  • नेतन्याहू ने अपने संबोधन के दौरान गाजा में जारी युद्ध का किया बचाव

Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu: अमेरिकी संसद में बुधवार को इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के संबोधन का कुछ शीर्ष सांसदों ने बहिष्कार किया। वहीं, हजारों लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए देश की राजधानी वाशिंगटन की ओर मार्च किया। नेतन्याहू ने अपने संबोधन के दौरान गाजा में जारी युद्ध का बचाव किया और अमेरिकी प्रदर्शनकारियों की निंदा की। उन्होंने नौ महीने से जारी युद्ध में पूर्ण विजय होने तक इसे जारी रखने का संकल्प लिया।

Benjamin Netanyahu

नेतन्याहू के संबोधन का कई सांसदों ने किया बहिष्कार

हम जीतते हैं, वे हारते हैं- नेतन्याहू

नेतन्याहू ने हमास के खिलाफ जंग में अमेरिका की ओर से दी जा रही मदद को बढ़ाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजराइल को एक दूसरे के साथ खड़ा होना चाहिए। जब हम एक साथ खड़े होते हैं तब सचमुच कुछ बड़ा होता है: हम जीतते हैं, वे हारते हैं। नेतन्याहू ने युद्ध को लेकर अपने देश का बचाव किया, साथ ही युद्ध का विरोध करने वालों का उपहास भी किया। उन्होंने अमेरिका की राजधानी के निकट सड़कों पर हो रहे प्रदर्शनों की ओर इशारा करते हुए उन्हें इजरायल के विरोधियों को फायदा पहुंचाने वाला बताया।

End of Feed