अमेरिकी सेना के बाद अब स्पोर्ट्स में ट्रांसजेंडर्स की नो एंट्री, डोनाल्ड ट्रंप ने पास कर दिया नया आदेश

USA: डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश साइन किया है, जिसके तहत अब ट्रांसजेंडर खिलाड़ी महिला खेल प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। यह आदेश एक लंबे समय से चल रहे कानूनी विवाद के बीच आया है, जिसमें कई राज्यों ने पहले ही इसी तरह के प्रतिबंध लागू किए हुए हैं।

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश साइन किया है, जिसके तहत अब ट्रांसजेंडर खिलाड़ी महिला खेल प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। इस आदेश के तहत संघीय एजेंसियों को यह सुनिश्चित करने का अधिकार दिया गया है कि वे सेक्स को जन्म के समय निर्धारित लिंग के रूप में परिभाषित करें। ट्रंप ने इसे महिला खेलों के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

Donald Trump

डोनाल्ड ट्रंप ने पास कर दिया नया आदेश

बता दें, ट्रंप ने 5 फरवरी को आदेश जारी किया, जिसमें ट्रांसजेंडर लड़कियों और महिलाओं को महिला खेल टीमों में शामिल होने से रोकने की बात कही गई है। यह आदेश एक लंबे समय से चल रहे कानूनी विवाद के बीच आया है, जिसमें कई राज्यों ने पहले ही इसी तरह के प्रतिबंध लागू किए हुए हैं। इससे पहले ट्रंप ने ट्रांसजेंडर्स को लेकर एक और कार्यकारी आदेश जारी किया था, जिसमें रक्षा सचिव पीट हेगसेथ को ट्रांसजेंडर सैनिकों पर पेंटागन की नीति को संशोधित करने का निर्देश दिया गया, जिससे भविष्य में उनकी भर्ती पर प्रतिबंध लगने की संभावना है।

End of Feed