दुनिया

अमेरिकी विदेश मंत्री ने दक्षिण अफ्रीका पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- G20 शिखर सम्मेलन में नहीं होंगे शामिल

G20 Summit: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दक्षिण अफ्रीका पर अमेरिका विरोधी एजेंडा अपनाने का आरोप लगाते हुए जी20 सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि मेरा काम अमेरिका के राष्ट्रीय हितों को आगे बढ़ाना है, ना कि करदाताओं का पैसा बर्बाद करना या अमेरिका विरोधी भावनाओं को बढ़ावा देना।

Image

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो

Photo : AP

G20 Summit: दुनिया भर में इन दिनों अमेरिका की खूब चर्चा हो रही है, वजह- टैरिफ का डर दिखाना, लेकिन इस बार जी20 शिखर सम्मेलन की वजह से अमेरिका ने सुर्खियां बटोरी हैं। दरअसल, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दक्षिण अफ्रीका पर गंभीर आरोप लगाते हुए 20-21 फरवरी को होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट कर खुद इसकी जानकारी दी।

विदेश मंत्री ने क्या कुछ कहा?

विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि मैं जोहान्सबर्ग में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं लूंगा। दक्षिण अफ्रीका बहुत बुरे काम कर रहा है। निजी संपत्ति का अधिग्रहण कर रहा है। ''एकजुटता, समानता और स्थिरता'' को बढ़ावा देने के लिए जी20 को प्रमोट कर रहा है। दूसरे शब्दों में: डीईआई और जलवायु परिवर्तन।

उन्होंने कहा कि मेरा काम अमेरिका के राष्ट्रीय हितों को आगे बढ़ाना है, ना कि करदाताओं का पैसा बर्बाद करना या अमेरिका विरोधी भावनाओं को बढ़ावा देना।

G20 में कौन-कौन से देश हैं शामिल

जी-20 में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका , तुर्किये, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका सहित 19 देश शामिल हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article