ट्रंप बोले, अमेरिका कर लेगा गाजा पर कब्जा, नेतन्याहू से हमास को खत्म करने पर हुई चर्चा

दोनों नेताओं ने अपनी बंद कमरे की बैठक में इस बात पर चर्चा की कि कैसे हमास को खत्म किया जा सकता है और किस तरह अशांत क्षेत्र में शांति बहाल की जा सकती है

Donald Trump- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका गाजा पट्टी पर कब्जा करेगा। एपी ने अमेरिकी राष्ट्रपति के हवाले से कहा कि अमेरिका गाजा पट्टी पर कब्जा कर लेगा, और हम यहां काम भी करेंगे। हम इसके मालिक होंगे और यहां पर मौजूद सभी खतरनाक बिना विस्फोट वाले बमों और अन्य हथियारों को नष्ट करने का काम करेंगे।इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में ट्रंप ने ये बात कही।

Trump-Netanyahu

ट्रंप-नेतन्याहू मुलाकात

हमास को खत्म करने पर चर्चा की

मंगलवार को ट्रंप ने कहा कि अमेरिका नष्ट हुई इमारतों को साफ करने के बाद क्षेत्र का आर्थिक रूप से विकास करेगा। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने और नेतन्याहू ने हमास को खत्म करने पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने अपनी बंद कमरे की बैठक में इस बात पर चर्चा की कि कैसे हमास को खत्म किया जा सकता है और अशांत क्षेत्र में शांति बहाल की जा सकती है।

End of Feed