दुनिया

Sweden Firing: स्वीडन के ऑरेब्रो में स्कूल पर अंधाधुंध फायरिंग में 10 लोगों की मौत, कई घायल

Sweden Firing: स्वीडन के ओरेब्रो शहर में एक स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग की घटना सामने आई है इसमें करीब 10 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए हैं।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Sweden Firing: News: स्वीडिश पुलिस ने मंगलवार को पुष्टि की कि स्टॉकहोम से लगभग 200 किलोमीटर (125 मील) पश्चिम में स्थित ओरेब्रो शहर के एक स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग की घटना सामने आई है इसमें करीब 10 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद बड़े पैमाने पर आपातकालीन प्रतिक्रिया शुरू हुई, जिसमें एम्बुलेंस, बचाव सेवाएं और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और हमलावर की तलाश जारी है पुलिस को अभी तक हमलावर के किसी संगठन से जुड़े होने के सबूत नहीं मिले हैं, घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

जांच में ये बात सामने आई है कि यह आतंकवादी हमला है संदिग्ध हमलावर के बारे में पुलिस को अभी तक कोई इनपुट नहीं मिला है वहीं उसका किसी संगठन से अभी तक कनेक्शन सामने नहीं आया है।

न्याय मंत्री गुन्नार स्ट्रोमर ने स्वीडिश समाचार एजेंसी टीटी को बताया, 'ओरेब्रो में हिंसा की खबरें बेहद गंभीर हैं। पुलिस मौके पर है और कार्रवाई जोरों पर है। सरकार कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ निकट संपर्क में है और स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रही है।' हमले के हालात या पीड़ितों की स्थिति के बारे में और जानकारी फिलहाल अज्ञात है। हालांकि, एंबुलेंस, बचाव सेवाएं और पुलिस फिलहाल मौके पर मौजूद हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article