दुनिया

और भड़कने वाली है जंग! इजराइल को अमेरिका बनाएगा अभेद्य किला, देगा एंटी बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली; तैनात करेगा अपना सैनिक

अमेरिका इजराइल को अपना सबसे बेहतरीन मिसाइल रोधी प्रणाली देने जा रहा है। इस मिसाइल रोधी प्रणाली के सही प्रयोग के लिए अमेरिका पहले ही इजराइल के सैनिकों को ट्रेनिंग दे चुका है।

Image

इजराइल को मिसाइल डिफेंस सिस्टम और सैनिक देगा अमेरिका

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • इजराइल को अमेरिका देगा एंटी बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली
  • ईरान के मिसाइलों से इजराइल को बचाएगा अमेरिका
  • ईरान ने अमेरिका को जंग से दूर रहने की दी चेतावनी

इजराइल और ईरान के बीच जंग और भड़कने वाली है। ईरान, अमेरिका को सीधे चेतावनी देते रहा है कि वो इस जंग से दूर रहे, लेकिन अमेरिका अपने दोस्त इजराइल के लिए हर जोखिम लेने को तैयार दिख रहा है। यही कारण है कि अमेरिका अब इरान की सीमा की तरफ इजराइल को अभेद्य किला बनाने की तैयारी कर रहा है। अमेरिका इजराइल को बड़ी सैन्य सहायता देने जा रहा है।

इजराइल को क्या-क्या देगा अमेरिका

अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने रविवार को कहा कि वह इजराइल को एक एंटी बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली ‘टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस’ (थाड) और सैनिक भेजेगा। पेंटागन के प्रवक्ता मेजर जनरल पैट राइडर ने एक बयान में कहा कि रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने राष्ट्रपति जो बाइडन के निर्देश पर थाड तोपखाने की तैनाती को मंजूरी दी है। राइडर ने कहा कि यह वायु रक्षा प्रणाली अप्रैल और अक्टूबर में इजराइल पर किये गए ईरान के मिसाइल हमलों के बाद, इजराइल की हवाई रक्षा को मजबूत करने में मदद करेगी। राइडर ने अपने बयान में कहा कि यह तैनाती “इजराइल की रक्षा के लिए तथा ईरान द्वारा किसी भी बैलिस्टिक मिसाइल हमले से इजराइल में अमेरिकियों की रक्षा के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका की दृढ़ प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।”

जंग हो सकती है तेज

इस खतरनाक मिसाइल रक्षा प्रणाली के इजराइल में तैनात होने से मध्य पूर्व में संघर्ष को और भड़काने का जोखिम है। ईरान ने पहले ही वाशिंगटन को अमेरिकी सैन्य बलों को इजराइल से बाहर रखने की चेतावनी दी है। रविवार को फ्लोरिडा से रवाना होने से पहले पत्रकारों के साथ एक संक्षिप्त बातचीत में, बाइडन ने कहा कि वह “इज़राइल की रक्षा के लिए” THAAD तैनात करने के लिए सहमत हैं।

फिलहाल समय सीमा स्पष्ट नहीं

हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि THAAD कहाँ से आ रही है या यह कब इजराइल पहुंचेगी। इजरायली सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल नदाव शोशनी ने इसके आने की कोई समयसीमा बताने से इनकार कर दिया, लेकिन अमेरिका को इसके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article