दुनिया

अमेरिका, इजराइल के साथ लेकिन शर्तों के साथ? बोले बाइडन- ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले का समर्थन नहीं

बाइडन के इस बयान से पहले अमेरिकी प्रशासन ने संकेत दिया है कि उसने इजराइल से आग्रह किया है कि वह मंगलवार के मिसाइल हमले का जवाब देने में संयम बरते।

Image

मीडिया से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • इजराइल के साथ अमेरिका
  • परमाणु ठिकाने पर हमले से दूरी
  • ईरान पर नए प्रतिबंध की तैयारी में अमेरिका

ईरान-इजराइल तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ऐसी बात कह दी है, जिससे इजराइल को झटका लग सकता है और ईरान खुश हो सकता है। दरअसल अमेरिका ने साफ कर दिया है कि अगर इजराइल, ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला बोलेगा तो वो उसका साथ नहीं देगा।

अमेरिका ने पहले किया था पूरी तरह से समर्थन का वादा

इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा था कि अमेरिका इजराइल का ‘‘पूरी तरह से समर्थन’’ कर रहा है और वह उचित प्रतिक्रिया को लेकर सहयोगियों के साथ ‘‘सक्रिय चर्चा’’ कर रहा है। बाइडन ने ईरान के मिसाइल हमले को नाकाम करने के लिए अमेरिका तथा इजराइल की सेनाओं की भी प्रशंसा की। बाइडन ने व्हाइट हाउस के अधिकारियों के साथ एक बैठक की शुरुआत में मंगलवार को कहा, ‘‘भूल में न रहें, अमेरिका पूरी, पूरी तरह इजराइल के साथ है।’’

अब बाइडन ने क्या कहा

जो बाइडन ने कहा है कि वह ईरान के परमाणु कार्यक्रम से संबंधित स्थलों पर इजराइल के किसी हमले का समर्थन नहीं करेंगे। बाइडन से बुधवार को जब पूछा गया कि ईरान द्वारा मंगलवार को इजराइल पर लगभग 180 मिसाइल दागे जाने के बाद क्या वह इस तरह की जवाबी कार्रवाई का समर्थन करेंगे तो उन्होंने कहा, ‘‘इसका जवाब ‘ना’ है।’’

ईरान पर नए प्रतिबंध की तैयारी

बाइडन ने यह टिप्पणी ऐसे समय की है जब उनके और जी-7 के अन्य नेताओं ने बुधवार को ईरान के खिलाफ नए प्रतिबंधों के समन्वय पर फोन पर चर्चा की थी। व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि जी-7 नेताओं ने ‘ईरान द्वारा इजराइल पर किए गए हमले की स्पष्ट रूप से निंदा की’ और बाइडन ने अमेरिका की ओर से ‘इजराइल और उसके लोगों के प्रति पूर्ण एकजुटता और समर्थन’ की बात दोहराई। इस बीच, अमेरिकी प्रशासन ने संकेत दिया है कि उसने इजराइल से आग्रह किया है कि वह मंगलवार के मिसाइल हमले का जवाब देने में संयम बरते।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article