दुनिया

लेबनान में हिज्बुल्लाह के खिलाफ लड़ाई इजराइल के लिए आसान नहीं, मारे गए कैप्टन समेत 8 जवान; कई घायल

ईरान ने मंगलवार को इजराइल पर कम से कम 180 मिसाइलें दागीं। उसने कहा कि यह इजराइल द्वारा हाल के हफ्तों में हिजबुल्ला के खिलाफ किए गए विनाशकारी हमलों का बदला है। जैसे ही हवाई हमले के सायरन बजने लगे और मिसाइलों की नारंगी चमक रात के आकाश में फैल गई, इजराइली लोग बम आश्रयों की ओर भागने लगे।

Image

लेबनान में मारे गए सात इजराइली जवान

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • लेबनान में घुसा इजराइल
  • इजराइल ने बनाया हिज्बुल्लाह को निशाना
  • इजराइल को भी हुआ है नुकसान

इजराइल गाजा के बाद अब लेबनान में घुस चुका है। इजराइल ने हिज्बुल्लाह के खिलाफ जमीन लड़ाई छेड़ दी है, लेकिन ये लड़ाई आसान नहीं दिख रहा है। इजराइल के शुरुआती अभियान के दौरान ही झटका लगा है और कैप्टन समेत 8 जवान मारे गए हैं।

दो हमलों में मारे गए सात सैनिक

इजराइल ने बुधवार को कहा कि लेबनान में हिजबुल्लाह आतंकवादियों के खिलाफ उसका जमीनी अभियान शुरू होने के बाद से दक्षिण लेबनान में उसके आठ सैनिक मारे गए हैं। सैन्य अधिकारियों ने बताया कि ये सैनिक दो अलग-अलग घटनाओं में मारे गए। इजराइली सेना ने कहा कि हवाई हमलों द्वारा समर्थित जमीनी बलों ने “नजदीकी मुठभेड़ों” में आतंकवादियों को मार गिराया है, हालांकि उसने यह नहीं बताया कि यह संघर्ष कहां हुआ। इजराइली सेना ने यह भी घोषणा की कि एक सैनिक लेबनान में लड़ाई में मारा गया और वह कमांडो ब्रिगेड का 22 वर्षीय कैप्टन था। यह नवीनतम अभियान की शुरुआत के बाद से इस तरह की पहली मौत है।

हिजबुल्लाह ने क्या कहा

हिजबुल्ला का कहना है कि उसके लड़ाकों की इजराइली सैनिकों के साथ झड़प हुई। हिजबुल्लाह को क्षेत्र में सबसे शक्तिशाली सशस्त्र समूह के रूप में देखा जाता है। उसने कहा कि उसके लड़ाकों ने लेबनान के अंदर सीमा के पास दो स्थानों पर इजराइली सैनिकों के साथ संघर्ष किया। इजराइली मीडिया ने बताया कि सेना द्वारा सीमा पर हज़ारों अतिरिक्त सैनिक और तोपें भेजे जाने के बाद दक्षिणी लेबनान में थलसेना और टैंक इकाइयां सक्रिय हो गई हैं। हिजबुल्लाह ने कहा कि उसके लड़ाकों ने विस्फोटक उपकरण में विस्फोट करके दक्षिणी लेबनान में इजराइली सैनिकों के एक समूह को घायल कर दिया और मार डाला। लेबनानी सेना ने कहा कि इजराइली सेना सीमापार लगभग 400 मीटर आगे बढ़ गई थी और ‘‘थोड़े समय बाद’’ वापस चली गई।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article