फिलिस्तीन में नागरिकों पर किया हमला तो भुगतने होंगे गंभीर नतीजे, अमेरिका ने हमास को दी सख्त चेतावनी

अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि अगर हमास इस हमले को आगे बढ़ाता है, तो गाजा के लोगों की सुरक्षा और युद्धविराम की अखंडता को बनाए रखने के लिए कदम उठाए जाएंगे।

US Warns Hamas: अमेरिकी विदेश विभाग ने शनिवार को कहा कि उसके पास विश्वसनीय रिपोर्ट है कि हमास गाजा में फिलिस्तीनी नागरिकों पर हमला करके युद्धविराम का उल्लंघन कर सकता है। बयान में कहा गया है कि अगर यह हमला होता है, तो यह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इजराइल और हमास के बीच दो साल से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए किए गए समझौते का प्रत्यक्ष और गंभीर उल्लंघन होगा। संभावित हमले के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी गई।

Hamas

अमेरिका ने हमास को चेताया (ANI)

ट्रंप ने हमास को दी सख्त चेतावनी

विदेश विभाग ने कहा, अगर हमास इस हमले को आगे बढ़ाता है, तो गाजा के लोगों की सुरक्षा और युद्धविराम की अखंडता को बनाए रखने के लिए कदम उठाए जाएंगे। ट्रंप ने पहले सोशल मीडिया पर चेतावनी दी थी कि अगर हमास गाजा में लोगों को मारना जारी रखता है, जो कि समझौते का हिस्सा नहीं था, तो हमारे पास उन्हें मारने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने बाद में स्पष्ट किया कि हमास के खिलाफ धमकी देने के बाद वह गाजा में अमेरिकी सैनिक नहीं भेजेंगे।

End of Feed