'मध्यपूर्व में अत्यंत सतर्कता बरतें, हूती कर सकते हैं हमला', US विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों को जारी की चेतावनी

मध्य पूर्व क्षेत्र में स्थित अपने कई दूतावासों के माध्यम से जारी बयानों में विदेश विभाग ने अमेरिकियों को सुरक्षा अलर्ट, उड़ानों के रद्द होने, हवाई क्षेत्र बंद होने और यात्रा में व्यवधान की संभावना को लेकर सजग रहने की सलाह दी। विभाग ने चेताया कि हालात तेज़ी से बिगड़ सकते हैं।

Middle East Crisis: मध्य पूर्व के देशों में रहने वाले अपने नागरिकों के लिए अमेरिका ने चेतावनी जारी की है। अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से जारी चेतावनी में उनसे अत्यधिक सतर्क रहने की अपील की गई है। विभाग के मुताबिक ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों द्वारा सशस्त्र हमलों का खतरा बढ़ गया है, साथ ही ईरान अमेरिकी सरकारी अधिकारियों और प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की कोशिश भी कर रहा है। इस क्षेत्र में स्थित अपने कई दूतावासों के माध्यम से जारी बयानों में विदेश विभाग ने अमेरिकियों को सुरक्षा अलर्ट, उड़ानों के रद्द होने, हवाई क्षेत्र बंद होने और यात्रा में व्यवधान की संभावना को लेकर सजग रहने की सलाह दी। विभाग ने चेताया कि हालात तेज़ी से बिगड़ सकते हैं।

US

अमेरिकी विदेश मंत्रालय।

बहरीन और कुवैत में अमेरिकी ठिकाने निशाने पर

विभाग ने दावा किया कि ईरान ने बहरीन और कुवैत में अमेरिकी संपत्तियों को निशाना बनाकर हमले किए हैं। इसके अलावा, ईरान समर्थित हूती सऊदी अरब के खिलाफ भी सैन्य कार्रवाई कर रहे हैं, जिसमें नागरिक हवाई अड्डों और अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हमले शामिल हैं। इन हमलों में आम नागरिकों की जान गई है और यात्रा व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है।

End of Feed