दुनिया

होर्मुज में टोल वसूलेगा अमेरिका, ट्रंप का ऐलान- हमें पैसे मिलेंगे; ईरान पहले से ही कर रहा है वसूली

Hormuz Toll: अमेरिका होर्मुज से टोल वसूलने की तैयारी कर रहा है। ईरान पहले से ही होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से पैसे ले रहा है। अब अमेरिका भी पैसे वसूलने की तैयारी में है।

Image

होर्मुज में टोल वसूलेगा अमेरिका (फोटो- AP)

Hormuz Toll: होर्मुज में अब अमेरिका भी टोल वसूलने की तैयारी में है। ईरान पहले से ही होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से टोल वसूल रहा है। अब ट्रंप ने ऐलान कर दिया है कि अमेरिका भी अब होर्मुज से पैसे कमाएगा। होर्मुज पर दबदबे की इस लड़ाई में बाकी देशों का भारी नुकसान होना तय दिख रहा है।

ट्रंप का ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को पैसे लेने की घोषणा की। ट्रंप ने साफ किया है कि यदि अमेरिका मध्य पूर्व के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग-'होर्मुज जलडमरूमध्य' (Strait of Hormuz) की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालता है, तो इसके बदले में संबंधित देशों को अमेरिका को भुगतान करना होगा। ट्रंप ने इसे एक व्यापारिक सौदे की तरह पेश करते हुए कहा कि अमेरिका अब मुफ्त में किसी की सुरक्षा नहीं करेगा।

ट्रंप ने क्या-क्या कहा?

डोनाल्ड ट्रंप ने समुद्री मार्गों की सुरक्षा और अमेरिकी सेना की भूमिका पर बात करते हुए कहा कि वे जलडमरूमध्य (Strait) को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ट्रंप ने कहा, "हम स्ट्रेट (जलडमरूमध्य) को अपने नियंत्रण में रखने जा रहे हैं, और संभवतः हम ही इसे चलाएंगे। हम इस स्ट्रेट के रखवाले (Guardian of the strait) बनेंगे। लेकिन, इस काम के लिए हमें भुगतान मिलना चाहिए। जब हम ऐसा करेंगे, तो हमें इसके बदले पूरा पैसा दिया जाएगा। हमें भुगतान मिलेगा।"

हॉर्मुज में दबदबे की लड़ाई

ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से ही फारस की खाड़ी के इस संकरे समुद्री मार्ग से जहाजों की आवाजाही पर असर पड़ा है। ईरान ने व्यावसायिक जहाजों पर हमले कर और जहाजरानी कंपनियों को डराकर इस मार्ग पर अपना दबदबा बनाए रखने की कोशिश की है। अमेरिका और ईरान के बीच हुए 60 दिन के अंतरिम समझौते की अवधि लगभग आधी पूरी हो चुकी है। इस समझौते का उद्देश्य युद्ध के स्थायी समाधान के लिए वार्ता शुरू करना था, लेकिन इसके बजाय होर्मुज जलडमरूमध्य और इसके भविष्य को लेकर दोनों पक्षों के बीच लगातार हमले हो रहे हैं। इससे विश्व नेताओं की यह आशंका बढ़ गई है कि ईरान युद्ध फिर पूरी तरह भड़क सकता है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article