US एयरस्ट्राइक में भारत आने वाला ईरानी विमान क्षतिग्रस्त, मानवीय मिशन पर दिल्ली से ले जानी थी राहत सामग्री

अमेरिकी एयरस्ट्राइक में मशहद एयरपोर्ट पर खड़ा भारत आने वाला ईरानी महान एयर का विमान क्षतिग्रस्त हो गया। यह विमान 1 अप्रैल को दिल्ली पहुंचकर मानवीय राहत सामग्री लेकर लौटने वाला था।

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक गंभीर घटना सामने आई है। ईरान ने दावा किया है कि अमेरिकी एयरस्ट्राइक में महान एयर का वह विमान क्षतिग्रस्त हो गया है जिसे मानवीय मिशन के तहत भारत आना था। यह विमान मशहद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर खड़ा था और 1 अप्रैल को नई दिल्ली पहुंचने वाला था, जहां से उसे दवाओं और राहत सामग्री लेकर पश्चिम एशिया लौटना था।

US एयरस्ट्राइक में भारत आने वाला ईरानी विमान क्षतिग्रस्त

US एयरस्ट्राइक में भारत आने वाला ईरानी विमान क्षतिग्रस्त (Image: Representative)

ईरानी मीडिया और सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि रविवार को हुई स्ट्राइक में विमान को नुकसान पहुंचा। हालांकि, अमेरिका की ओर से इस दावे पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। महान एयर निजी ईरानी विमान सेवा है, इस मिशन के तहत भारत से युद्ध प्रभावित लोगों के लिए मानवीय सहायता ले जाने वाली थी। उड़ान के रद्द होने या आगे बढ़ने को लेकर भी आधिकारिक स्थिति स्पष्ट नहीं है।

End of Feed