अंतरिक्ष में लगा रखे हैं हथियार...अमेरिका ने पहली बार की पुष्टि, चीन और रूस को खतरा बताते हुए ऑर्बिट में हथियारों की जंग तेज

Troy Meink Space Control Weapons Statement: अमरीकी स्पेस फोर्स ने पहली बार आधिकारिक पुष्टि की है कि उसने पृथ्वी की कक्षा में अपने हथियार तैनात किए हैं।

US Space Force On Orbit Weapons Confirmed: पृथ्वी की सीमाओं से परे अंतरिक्ष के बढ़ते सैनिकीकरण के बीच संयुक्त राज्य अमेरिका ने एक ऐतिहासिक और दुर्लभ स्वीकारोक्ति की है। अमेरिकी स्पेस फोर्स (US Space Force) और वायु सेना सचिव ट्रॉय मींक (Troy Meink) ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि अमेरिका ने पृथ्वी की कक्षा में हथियार तैनात किए हैं।

अंतरिक्ष में लगा रखे हैं हथियार...अमेरिका ने पहली बार की पुष्टि, चीन और रूस को खतरा बताते हुए ऑर्बिट में हथियारों की जंग तेज

अंतरिक्ष में लगा रखे हैं हथियार...अमेरिका ने पहली बार की पुष्टि, चीन और रूस को खतरा बताते हुए ऑर्बिट में हथियारों की जंग तेज

यह पहला मौका है जब पेंटागन ने खुलकर स्वीकार किया है कि उसके पास अंतरिक्ष में सक्रिय सैन्य क्षमताएं और हथियार मौजूद हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने इस तैनाती के पीछे चीन और रूस से मिलने वाली बढ़ती चुनौतियों और संभावित खतरों को मुख्य कारण बताया है।

End of Feed