अमेरिका इतिहास में सबसे बड़े पैमाने पर वीजा रद्द करने की योजना, 200000 तक विदेशियों पर होगी कार्रवाई

विदेश विभाग के दस्तावेजों और अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, आने वाले हफ्तों में राज्य विभाग और होमलैंड सुरक्षा विभाग मिलकर 2016 से 2026 के बीच जारी किए गए B1 और B2 वीजा को रद्द करने की घोषणा कर सकते हैं।

ट्रंप प्रशासन अमेरिका में शरण मांगने वाले या इसके लिए आवेदन कर चुके लगभग 2,000,000 विदेशी नागरिकों के बिजनेस और टूरिज्म वीजा रद्द करने की तैयारी कर रहा है। अगर यह कदम उठाया जाता है, तो यह अमेरिकी इतिहास में एक बार में वीजा रद्द करने की सबसे बड़ी कार्रवाई होगी, जिसे कानूनी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। विदेश विभाग के दस्तावेजों और अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, आने वाले हफ्तों में राज्य विभाग और होमलैंड सुरक्षा विभाग मिलकर 2016 से 2026 के बीच जारी किए गए B1 और B2 वीजा को रद्द करने की घोषणा कर सकते हैं।

Trump

ट्रंप करेंगे वीजा रद्द करने पर ऐलान

नॉन-इमिग्रेंट वीजा की पहचान

विदेश विभाग के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने कहा, हम DHS के साथ मिलकर उन विदेशियों के नॉन-इमिग्रेंट वीजा की पहचान कर रहे हैं जो अमेरिका में कम समय के लिए आने का दावा करते हैं, लेकिन बाद में पक्के तौर पर रहने के लिए शरण की अर्जी डाल देते हैं।" हालांकि, उन्होंने स्पष्ट संख्या बताने से इनकार किया और कहा कि यह प्रक्रिया जारी रहेगी।

End of Feed