रूस पर नए प्रतिबंधों की तैयारी, रूसी तेल खरीदने पर भारत पर भी लग सकता है अमेरिकी टैरिफ

अमेरिकी सीनेट में रूस पर कड़े प्रतिबंधों से जुड़ा नया विधेयक पेश किया गया है। इसमें भारत समेत पांच देशों पर रूसी तेल खरीदना जारी रखने पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने का प्रावधान है। हालांकि टैरिफ की दर अभी तय नहीं हुई है।

US Russia Sanctions Bill: अमेरिका में डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन दोनों पार्टियों के सीनेटरों (सांसदों) ने मिलकर रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने के लिए नया विधेयक (Bill) पेश किया है। इस विधेयक के तहत रूस से कच्चा तेल खरीदना जारी रखने के लिए दुनिया के पांच देशों पर भारी आयात शुल्क (Tariffs/टैक्स) लगाया जा सकता है। इस प्रस्ताव में भारत का भी नाम शामिल है। हालांकि यह विधेयक अभी कानून नहीं बना है। ट्रंप प्रशासन ने बिल का समर्थन किया है, लेकिन इसके कानून बनने से पहले संसदीय मंजूरी जरूरी होगी।

US Russian bill

US का नया रूस प्रतिबंध बिल, भारत समेत 5 देशों पर टैरिफ का प्रस्ताव (सांकेतिक फोटो)

क्या है नया प्रस्ताव?

अमेरिकी सीनेट में पेश इस बिल का मकसद रूस की अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, रक्षा और वित्तीय क्षेत्र पर सख्त प्रतिबंध लगाना है। इसके साथ ही रूस से बड़े पैमाने पर तेल खरीदने वाले देशों पर भी अतिरिक्त टैरिफ लगाने का प्रावधान रखा गया है। इस विधेयक को 'लिंडसे ग्राहम रूस अकाउंटेबिलिटी बिल' नाम दिया गया है। अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम का हाल ही में निधन हुआ है, उन्होंने अपनी मौत से पहले इस बिल को तैयार करने में पूरी ताकत झोंक दी थी।

End of Feed