इन दो अमेरिकी वैज्ञानिकों को किया जाएगा नोबेल पुरस्कार से सम्मानित, जिन्होंने की माइक्रो RNA की खोज

Nobel Prize for Medicine: चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी वैज्ञानिक विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को दिया गया। माइक्रो आरएनए की खोज के लिए दोनों अमेरिकी वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इन विजेताओं को नोबेल की पुण्यतिथि 10 दिसंबर को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।

Who is Victor Ambros and Gary Ruvkin: माइक्रो आरएनए की खोज के लिए अमेरिकी वैज्ञानिकों विक्टर एंब्रोस और गैरी रुवकुन को चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार प्रदान किये जाने की घोषणा सोमवार को की गई। नोबेल असेंबली ने कहा कि इन वैज्ञानिकों की खोज “जीवों के विकास और कार्यप्रणाली के लिए मौलिक रूप से महत्वपूर्ण साबित हो रही है”।

Nobel Prize for Medicine

अमेरिकी वैज्ञानिक विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन।

कौन हैं विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन?

नोबेल समिति के महासचिव थॉमस पर्लमैन ने कहा कि एंब्रोस ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में वह शोध किया जिसके कारण उन्हें यह पुरस्कार दिया जाएगा। वह वर्तमान में यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स मेडिकल स्कूल में प्रकृति विज्ञान के प्रोफेसर हैं। रुवकुन का अनुसंधान मैसाचुसेट्स जनरल हॉस्पिटल और हार्वर्ड मेडिकल स्कूल में किया गया, जहां वह जेनेटिक्स के प्रोफेसर हैं।

End of Feed