200 गोले दागे
वहीं लेबनानी सैन्य सूत्रों ने सिन्हुआ समाचार एजेंसी को बताया कि इजरायल ने सोमवार तड़के दक्षिणी लेबनान के कस्बों, गांवों और खुले इलाकों पर 30 हवाई हमले किए। सूत्रों ने कहा कि पूर्वी लेबनान के बालबेक शहर और उसके आसपास के इलाकों पर 28 हवाई हमले भी दर्ज किए गए, जबकि इजरायली तोपखाने ने दक्षिणी लेबनान के 34 से अधिक सीमावर्ती गांवों और कस्बों पर लगभग 200 गोले दागे।
10 दमकल कर्मी मारे गए
सूत्रों ने बताया कि दक्षिणी लेबनान के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित श्रीफा शहर में एक घर को निशाना बनाकर हवाई हमला किया गया, 23 सितंबर से इजरायली सेना ने हिजबुल्लाह के साथ खतरनाक तनाव के तहत लेबनान पर गहन हमले किए हैं। लेबनान के दक्षिणी हिस्से में सोमवार को इजराइल के हमलों में कम से कम 10 दमकल कर्मी मारे गए। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि कई लोग मलबे में दबे हुए हैं और मृतक संख्या बढ़ सकती है। मंत्रालय ने कहा कि अग्निशमन कर्मी बाराचित कस्बे में एक नगरपालिका भवन में थे, जहां उस समय हमला हुआ, जब वे बचाव अभियान शुरू करने की तैयारी कर रहे थे।
(इनपुट-भाषा)
