दुनिया

'आपका सवाल गलत है, इस्लाम पर इल्जाम लगा रही हो माफी मांगिए'...लड़की के सवाल पर तमतमाया जाकिर नाइक-Video

Zakir Naik Pakistani Girl Viral Video: मजहबी तकरीरों के लिये पाकिस्तान पहुंचे भारत के भगोड़े जाकिर नाइक को एक पश्तून लड़की ने अपने सवालों से निरूत्तरित कर दिया जिससे जाकिर नाइक भड़क गया इसका वीडियो भी सामने आया है।

Image

भारत के भगोड़े जाकिर नाइक को एक पश्तून लड़की ने अपने सवालों से निरूत्तरित कर दिया

Photo : Twitter

Zakir Naik Pakistani Girl Video: भगोड़ा और कट्टरपंथी जाकिर नाइक पाकिस्तान के दौरे पर है और पाकिस्तान की शहबाज सरकार उसका तहे दिल से स्वागत कर रही है, वहां कुछ ऐसा हुआ जिससे जाकिर नाइक गुस्से से तमतमा गया और पश्तून से आई लड़की एक लड़की पर भड़क गया, इसका वीडियो वायरल (Zakir Naik Viral Video) हो रहा है।

मामला दरअसल ये है कि पाकिस्तान में तकरीरों के दौरान ही एक लड़की ने जाकिर नाइक से सवाल किया लड़की ने कहा,'मैं जिस इलाके से आती हूं, वहां के लोग खुद को बहुत इस्लामिक बताते हैं, लेकिन लड़कियों को घरों से बाहर निकलने नहीं दिया जाता है, हमारे इलाके के लोग बहुत धार्मिक हैं लेकिन क्या वजह हो सकती है कि वहां ड्रग एडिक्शन और बच्चों का यौन उत्पीड़न (Peadophile) और सूदखोरी जैसी बुराइयां व्याप्त हैं इसे लेकर उलेमा क्यों नहीं समझाते?

इस वार्तालाप का एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि एक लड़की पूछ रही है-

लड़की का सवाल सुनकर जाकिर नाइक बुरी तरह भड़क गया

वहीं इस लड़की का सवाल सुनकर जाकिर नाइक बुरी तरह भड़क गया और उसका उत्तर देने के बजाय उसने कहा,'आप गलत कह रही हैं, मुस्लिम कभी बच्चों के साथ यौन शोषण नहीं कर सकता, आप इस्लाम पर आरोप लगा रही हैं पहले माफी मांगो'।

गौर हो कि भारत का मोस्ट वांटेड जाकिर नाइक पाकिस्तान के दौरे पर है, जाकिर नाइक पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ की सरकार के निमंत्रण पर इस्लामी तकरीर करने के लिए पाकिस्तान पहुंचा है।

वीडियो साभार-Twitter

Habib Khan

@HabibKhanT

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article