दुनिया

Strait OF Hormuz : समुद्र में बिछाई अपनी बारूदी सुरंगों को अब ढूंढ नहीं पा रहा ईरान, इसलिए पूरा नहीं खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

Strait OF Hormuz: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait OF Hormuz) के पूरी तरह से नहीं खुलने की वजह सामने आई है। इन बारूरी सुरंगों को ईरान अब ढूंढ नहीं पा रहा है। इसलिए मार्ग पूरी तरह खुल नहीं पाया है।

Image

आवागमन के लिए पूरी तरह खुल नहीं पाया है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज।

Photo : AP

Iran News: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait OF Hormuz) के पूरी तरह से नहीं खुलने की वजह सामने आई है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से कहा है कि स्टेट ऑफ होर्मुज के समुद्र जहां-जहां ईरान ने बारूदी सुरंगें बिछाई हैं, उन सभी को अब वह ढूंढ नहीं पाया है। इसलिए जहाजों के आवागमन के लिए इस समुद्री व्यापारिक मार्ग को पूरी तरह से खोला नहीं गया है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि इसीलिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह से खोलने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देशों को ईरान पूरी तरह से पालन नहीं कर पाया।

28 फरवरी के बाद बंद हो गया होर्मुज

बता दें कि 28 फरवरी को अपने ऊपर हुए अमेरिका एवं इजराइल के हमलों के बाद ईरान ने स्टेट ऑफ होर्मुज (Strait OF Hormuz) में बारूदी सुरंगें बिछाने लगा। इसके लिए उसने छोटे बोट्स का इस्तेमाल किया। समुद्र में बारूदी सुरंगों के बिछे होने और ईरान के ड्रोन एवं मिसाइल खतरों को देखते हुए तेल एवं गैस के टैंकरों ने इस मार्ग से गुजरना बंद कर दिया। इससे दुनिया भर में ईंधन की किल्लत पैदा हो गई। हालांकि, ईरान ने एक रास्ता खुला छोड़ा। ईरान ने कहा कि टोल देकर इस रास्ते से जहाज गुजर सकते हैं।

hormuz

hormuz

आईआरजीसी ने भी दी है चेतावनी

यही नहीं, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गॉर्ड कॉर्प्स (IRGC) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि जहाज समुद्र में बिछाई गईं बारूदी सुरंगों के चपेट में आ सकते हैं। समुद्र में जहाजों के लिए सुरक्षित रास्ते को बताने वाला एक चार्ट भी सामने आया है।

भावुक संदेश के साथ पाक पहुंचा ईरानी प्रतिनिधिमंडल

ईरानी दल का नेतृत्व संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकर कालिबाफ, विदेश मंत्री डॉ. अराघची, रक्षा परिषद के सचिव डॉ. अली अकबर अहमदियान और सेंट्रल बैंक के गवर्नर अब्दोलनासेर हम्मती कर रहे हैं। इसके अलावा उप विदेश मंत्री काजिम गरीबाबादी, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई, सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिवालय में विदेश नीति के डिप्टी अली बगेरी कानी, सांसद सैयद महमूद नबोयान, संसद अध्यक्ष के अंतरराष्ट्रीय मामलों के सहायक अबोलफजल अमूई और रणनीतिक सलाहकार मेहदी मोहम्मदी भी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं।

अमेरिका की ओर से जेडी वेंस करेंगे नेतृत्व

अमेरिका का प्रतिनिधित्व करने के लिए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस्लामाबाद पहुंच रहे हैं। उनके साथ विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और डोनाल्ड ट्रंप के दामाद व सलाहकार जेरेड कुशनर भी इस वार्ता का हिस्सा होंगे।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article