राष्ट्रपति ट्रंप प्रतिबंध संबंधी विधेयक पर हस्ताक्षर करने की योजना बना रहे...भारत पर मंडराया 100% टैरिफ का खतरा!

Trump Tariff Threat India Russian Oil: डोनाल्ड ट्रंप रूस और ईरान पर नए प्रतिबंध विधेयक पर हस्ताक्षर करने जा रहे हैं। इसके तहत रूसी तेल-गैस खरीदने वाले भारत और चीन जैसे देशों पर 100% तक टैरिफ लगाया जा सकता है।

US Russia Sanctions Bill 2026 Trump: व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस और ईरान पर प्रतिबंध लगाने संबंधी अधिनियम पर हस्ताक्षर करने की योजना बना रहे हैं। यह बयान अमेरिकी प्रतिनिधि सभा द्वारा इस विधेयक को मंजूरी दिए जाने के एक दिन बाद आया है, जिसमें मॉस्को के शीर्ष ऊर्जा खरीदारों पर भारी शुल्क लगाने का भी प्रावधान है।

राष्ट्रपति ट्रंप प्रतिबंध संबंधी विधेयक पर हस्ताक्षर करने की योजना बना रहे...भारत पर मंडराया 100% टैरिफ का खतरा

राष्ट्रपति ट्रंप प्रतिबंध संबंधी विधेयक पर हस्ताक्षर करने की योजना बना रहे...भारत पर मंडराया 100% टैरिफ का खतरा

विधेयक पर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर कर इसे कानून में बदलने के बारे में पूछे जाने पर व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने 'पीटीआई' को बताया, 'राष्ट्रपति इस विधेयक पर हस्ताक्षर करने की योजना बना रहे हैं।'

End of Feed